
निर्भया के दोषियों को फांसी दिलवाने वाले वकील बृजभूषण की करेंगे पैरवी, जानें कौन हैं राजीव मोहन
AajTak
निर्भया मामले में सरकारी वकील राजीव मोहन ने दिल्ली पुलिस की ओर से मामले की पैरवी की थी और दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग की थी. लेकिन आज उन्होंने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में बृजभूषण की पैरवी की.
महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के केस की पैरवी सरकारी वकील राजीव मोहन करेंगे. यह वही वकील हैं, जिन्होंने 2012 में निर्भया केस लड़ा था और दोषियों के लिए मृत्युदंड की सजा मुकर्रर कराई थी.
राजीव मोहन 2012 में निर्भया केस के सरकारी वकील थे. लेकिन अब वह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप मामले में बृजभूषण सिंह का बचाव करेंगे.
कौन है राजीव मोहन?
निर्भया मामले में राजीव मोहन ने दिल्ली पुलिस की ओर से मामले की पैरवी की थी और दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग की थी. लेकिन आज उन्होंने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में बृजभूषण की पैरवी की.
इस साल जून में पहलवानों के मामले पर इंडिया टुडे से बातचीत में निर्भया की मां ने कहा था कि अगर पहलवानों के आरोपों की जांच उचित तरीके से नहीं की जाती और उन्हें न्याय नहीं मिलता तो यह हमारी न्याय प्रणाली के लिए धब्बा होगा.
बता दें कि 2012 में निर्भया रेप केस ने पूरे देश को दहला दिया था. इस मामले में चार लोगों को दोषी ठहराया गया था. इस मामले के बाद देशभर में भारी प्रदर्शन हुए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










