
'निर्भया का मजाक उड़ाया, माफी मांगना चाहिए', गहलोत के बयान पर मां आशा देवी भड़कीं
AajTak
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने रविवार सुबह कहा कि निर्भया कांड के बाद दोषियों के लिए फांसी का कानून आ गया, जिसके चलते रेप के बाद हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि देश में दिख रहा ये खतरनाक चलन चिंता का विषय है. उनके इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोला है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रेप को लेकर दिया गया एक बयान विवादों में आ गया है. बीजेपी समेत अन्य राजनीतिक दलों ने गहलोत पर हमला बोला है. अब निर्भया की मां आशा देवी ने भी गहलोत के बयान की निंदा की है. उन्होंने कहा कि ये बहुत शर्मनाक बयान है, ये दर्दनाक है, खासकर उन परिवारों और लड़कियों के लिए, जो इस तरह की जघन्य अपराधों की शिकार हुई हैं. उन्होंने (सीएम गहलोत) ने निर्भया का मजाक उड़ाया. कानून उनकी सरकार ने बनाया.
बता दें कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने रविवार सुबह कहा कि निर्भया कांड के बाद दोषियों के लिए फांसी का कानून आ गया, जिसके चलते रेप के बाद हत्या की घटनाओं में इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि देश में दिख रहा ये खतरनाक चलन चिंता का विषय है. बता दें कि राजस्थान रेप की घटनाओं में देश में पहले नंबर पर बना हुआ है. यहां सबसे ज्यादा रेप के मामले सामने आ रहे हैं.
निर्भया की मां आशा देवी ने आगे कहा कि प्रावधान आने से पहले लड़कियों की हत्या कर दी जाती थी. यह अपराधियों का समर्थन करने की उनकी (सीएम गहलोत) मानसिकता को दर्शाता है जबकि पीड़ितों के प्रति उनके मन में सहानुभूति नहीं है. कानून बुरा नहीं है, लोगों की मानसिकता है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए.
अशोक गहलोत अपने बयान पर अड़े
वहीं, अशोक गहलोत ने अपने बयान का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि मैंने जो बताया है, वह हकीकत है. भाजपा मेरी टिप्पणी को मुद्दा बना रही है. गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने कहा है कि बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है. देशभर में रेप के बाद पीड़िता की हत्या के बढ़े चलन को लेकर मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए जिस रूप में अपनी बात रखी, उसे संदर्भ से हटकर अकारण ही विवाद का विषय बनाया जा रहा है. उन्होंने इसे एक खतरनाक ट्रेंड बताया, जो कि सभी के लिए चिंता की बात है.
बीजेपी ने कहा- गहलोत ने सख्त कानूनों को दोषी ठहराया

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








