निरहुआ ने बताया ड्रैगन से निपटने का तरीका! बोले- चीन की रूह कांप जाएगी
AajTak
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान निरहुआ ने बोलते हुए कहा कि भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग बहुत लंबे समय से चल रही है. ये अहीर रेजिमेंट की मांग बिल्कुल जायज है और मैं सरकार से ये निवेदन करता हूं कि सेना में जल्द से जल्द अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए, क्योंकि जिस दिन अहीर रेजिमेंट का गठन होगा, चीन की रूह काप जाएगी.
भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट की मांग काफी लंबे समय से की जा रही है. लोकसभा में एक बार फिर इस मांग को दोहराया गया है. इस बार यूपी के आजमगढ़ से बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने इसकी मांग सरकार से कर डाली है. उन्होंने लोकसभा में बोलते हुए यहां तक कहा कि जिस दिन अहीर रेजिमेंट बन जाएगी, चीन की रूह कांप जाएगी.
दरअसल, लोकसभा में शून्यकाल के दौरान निरहुआ ने बोलते हुए कहा कि भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग बहुत लंबे समय से चल रही है. जो सेना में अलग-अलग जाति, धर्म, संप्रदाय और राज्य के योगदान-बलिदान को ध्यान में रखते हुए उनके सम्मान में, उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए सेना में रेजिमेंट बने हैं. ये अहीर रेजिमेंट की मांग बिल्कुल जायज है और मैं सरकार से ये निवेदन करता हूं कि सेना में जल्द से जल्द अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए, क्योंकि जिस दिन अहीर रेजिमेंट का गठन होगा, चीन की रूह काप जाएगी.
उन्होंने कहा कि ये मुद्दा संसद में बहुत लंबे समय से उठाया जा रहा है. अहीर समाज की मांग जायज है, क्योंकि किसी भी क्षेत्र, जाति, धर्म के सेना में योगदान को लेकर रेजिमेंट बनाया जाता है. क्योंकि इसका कारण है कि 1962 के युद्ध में रेजांगला चौकी पर 124 अहीर जवान तैनात थे, जिन्होंने 100-200 नहीं बल्कि 3 हजार चीनी सैनिकों को मारा था और चीन ने यह भी कहा था कि ये अति वीर हैं, इन्हें हराना मुश्किल है.
किस आधार पर बंटी हैं रेजिमेंट?
बता दें कि अंग्रेजों के शासन के दौरान थल सेना में रेजिमेंट बनाई गई थीं. जानकारों की मानें तो तब अंग्रेजों ने अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग गुटों में सेना में भर्ती की थी. ये भर्तियां जाति, क्षेत्र और कम्युनिटी के आधार पर की गई थी. इसी आधार पर ये रेजिमेंट बनी हैं. जैसे जाति के आधार पर जो रेजिमेंट बनीं हैं उनमें राजपूत, जाट, डोगरा, राजपूताना, महार आदि शामिल है. वहीं, क्षेत्र के आधार पर बनने वाली रेजिमेंट में बिहार, कुमाउं, लदाख, मद्रास, असम आदि शामिल हैं. इनके अलावा कम्युनिटी के आधार पर गोरखा या मराठा जैसी रेजिमेंट बनाई गई हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



