
नितिन गडकरी के फैन हैं देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज, बताई वजह
AajTak
पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि देश में आज युवाओं के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है और उनका समय रोजी-रोटी की जुगाड़ में ही बीत जाता है. एक वजह यह भी कि युवा राजनीति में नहीं आना चाहते क्योंकि वह इसे स्थाई और सुरक्षित नहीं मानते.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दूसरे दिन कार्यक्रम में देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने शिरकत की. पुष्पेंद्र ने उत्तर प्रदेश की कौशांबी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीता है और तब उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान बताया कि युवाओं को राजनीति में क्यों आना चाहिए. साथ ही लोकसभा में अपने फेवरेट सांसदों का भी जिक्र किया.
एक लाख वोट से जीता चुनाव
सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि लोकसभा में मेरी उम्र से भी ज्यादा अनुभव रखने वाले सांसदों के साथ बैठना मेरे लिए गर्व की बात है और उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि देश की 60 फीसदी से ज्यादा आबादी की उम्र 35 साल से कम है, ऐसे में युवा सांसद के नाते मेरी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. उनके मुद्दे संसद में उठाना और युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करना जरूरी है. आज के युवा राजनीति को खराब बात मानते हैं जबकि उन्हें खुद राजनीति में आकर इसे बदलने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि मैं एक राजनीतिक परिवार से आता हूं क्योंकि मेरे पिता इंद्रजीत सरोज भी राजनेता हैं. मुझे टिकट मिला और मैं एक लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर आया. लेकिन अब सांसद बनकर अगर जनता के लिए काम नहीं करूंगा तो अगली बार मुझे भी हार मिलेगी. उन्होंने कहा कि भले ही आज की राजनीति धर्म और जाति पर आधारित हो लेकिन युवा अपने मुद्दों पर बात करना चाहता है, यह बदलाव का एक अच्छा संकेत है. अगर किसी को राजनीति में आना है तो पहले किसी विचारधारा या फिर किसी नेता को आदर्श मानना होगा, जिसके दिखाए रास्ते पर आप आगे बढ़ सकते हैं.
बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या
पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि देश में आज युवाओं के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है और उनका समय रोजी-रोटी की जुगाड़ में ही बीत जाता है. एक वजह यह भी कि युवा राजनीति में नहीं आना चाहते क्योंकि उनके लिए पहले जीवन यापन की जरूरतों को पूरा करना अहम हो जाता है. राजनीति में कुछ भी स्थाई नहीं है, इसलिए युवा परिवार की देखभाल के लिए किसी जॉब या फिर बिजनेस की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










