
निक्की से शादी करने पर अड़ा था साहिल, लेकिन परिवार के इनकार के बाद बन गया हत्यारा
AajTak
साहिल गहलोत और निक्की यादव लिव इन में रहते थे. लेकिन साहिल ने अपनी सगाई यानी 9 फरवरी से 15 दिन पहले ही निक्की का घर छोड़ दिया था. सगाई के बाद निक्की और साहिल का झगड़ा हुआ था. इसके बाद साहिल ने कार में निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद साहिल ने अरेंज मैरिज कर ली.
दिल्ली के निक्की मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि साहिल गहलोत निक्की यादव से ही शादी करना चाहता था. लेकिन साहिल के परिजन उसपर अरेंज मैरिज का दबाव डाल रहे थे. इस दबाव के चलते वह अपने परिजनों की पसंद की लड़की से शादी करने के लिए तैयार हो गया.
साहिल गहलोत और निक्की एक दूसरे को 2018 से जानते थे. दोनों ने जनवरी 2018 में दिल्ली के उत्तम नगर में अलग अलग कोचिंग में एडमिशन लिया था. इस दौरान दोनों पहली बार मिले और दोस्ती हो गई. इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने ग्रेटर नोएडा के एक ही कॉलेज में अलग अलग कोर्सेस में एडमिशन ले लिया. दोनों लिव इन में रहने लगे. साहिल और निक्की के बीच 2022 तक सब कुछ ठीक चलता रहा. लेकिन दिसंबर में साहिल की शादी उसके परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी.
15 दिन पहले छोड़ दिया था निक्की का घर
साहिल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने सगाई से 15 दिन पहले निक्की का घर छोड़ दिया था. साहिल की सगाई 9 फरवरी को हुई थी. सगाई के बाद वह निक्की के घर गया और उसने वहीं रात बिताई. उधर, निक्की पहले से ही उसके साथ गोवा जाने का प्लान बना चुकी थी. उसने टिकट भी बुक कर लिया था. लेकिन जब साहिल ने अपना टिकट बुक किया, तो बुक नहीं हुआ. इसके बाद दोनों ने हिमाचल जाने का प्लान बनाया.
साहिल 10 फरवरी की सुबह निक्की को कार में लेकर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन गया. लेकिन उसे यहां पता चला कि हिमाचल के लिए आनंद विहार बस टर्मिनस से बस मिलेगी. लेकिन जब वे वहां पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि बस कश्मीरी गेट ISBT से मिलेगी. साहिल ने गूगल मैप का सहारा लिया. वह दिलशाद गार्डन होते हुए कश्मीरी गेट पहुंचा. इसके बाद वह निगमबोध घाट की ओर गया. निगमबोध घाट के बाहर कार में साहिल और निक्की का झगड़ा हुआ.
साहिल ने हत्या के कुछ घंटों बाद ही कर ली शादी

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










