
निकाह के 2 घंटे बाद ही दिया तीन तलाक, बीवी को गार्डन में ही छोड़ गया शौहर; 7 लोगों पर FIR दर्ज
AajTak
Agra News: दूल्हे की इस हरकत के बाद दुल्हन के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है. परिवार के सदस्य बेहद परेशान हैं. प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में दहेज लोभी ने कार न मिलने पर दुल्हन को निकाह के 2 घंटे बाद तीन तलाक दे दिया. दुल्हन को निकाह के मंडप में छोड़कर बारात वापस लेकर चला गया. दुल्हन के भाई ने दहेज लोभियों के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है. मुकदमे में पति आसिफ, सास मुन्नी, ससुर परवेज, देवर सलमान, ननद रुखसार, नजराना और फरीन को नामजद कराया है.
बताया जा रहा है कि शहर में ढोलीखार मंटोला के रहने वाले मुस्लिम परिवार की बेटियों का निकाह अमन और आसिफ के साथ हुआ था. बीते बुधवार को ही फतेहाबाद रोड स्थित प्रियांशु गार्डन में यह समारोह संपन्न हुआ. गौरी को अमन ने अपनी बीवी के रूप में कुबूल किया और परिजनों ने रीति रिवाज के तहत उसकी विदाई कर दी.
वहीं, उसी गार्डन में छोटी बेटी डौली का निकाह भी गुरुवार सुबह 4 बजे आसिफ के साथ संपन्न हुआ. निकाह के बाद आसिफ और उसके परिजनों ने दहेज में कार की मांग शुरू कर दी. अचानक सामने आई मांग से दुल्हन के परिजन घबरा गए. दूल्हे को मनाने के लिए लाख मिन्नतें की गईं, लेकिन दहेज लोभी दूल्हे ने किसी की एक न सुनी और नई नवेली दुल्हन को तीन बार तलाक बोलकर मैरिज होम से चला गया.
दूल्हे की इस हरकत के बाद दुल्हन के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है. परिवार के सदस्य बेहद परेशान हैं. प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.
SC ने तीन तलाक को घोषित किया था असंवैधानिक
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ ने 22 अगस्त 2017 को अपने फैसले में तीन तलाक को असंवैधानिक घोषित कर दिया था. शीर्ष अदालत ने 1400 साल पुरानी प्रथा को असंवैधानिक करार दिया था और सरकार से कानून बनाने के लिए कहा था. अदालत के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने कानून बनाया और एकसाथ तीन बार तलाक बोलकर या लिखकर निकाह खत्म करने को अपराध की श्रेणी में लाई. इस अपराध के लिए अधिकतम तीन साल कैद की सजा का प्रावधान भी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










