
निकाय चुनाव में दिग्गजों के टिकट काट सकती है बीजेपी, उम्मीदवारों का सर्वे के आधार पर होगा फैसला
AajTak
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं. बीजेपी में उम्मीदवारों को लेकर लंबी लाइन देखने को मिल रही है. टिकट फाइनल करने के लिए बीजेपी ने हर जिले में 13 सदस्यीय टीम बनाने का फैसला पहले ही कर लिया है. इस टीम में पार्टी के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं, जो सभी दावेदारों की ताकत और कमजोरियों का आकलन करेंगे.
यूपी में नगर निकाय चुनाव 2022 को लेकर रिजर्वेशन घोषित कर दिया गया है. अब राजनीतिक दलों में उम्मीदवारों के चयन को लेकर कवायद शुरू हो गई है. सत्तारूढ़ बीजेपी के सामने सबसे बड़ा संकट है. प्रत्येक निकाय में उम्मीदवारों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है. माना जा रहा है कि बीजेपी काफी हद तक पिछली बार चुनाव जीत चुके उम्मीदवारों की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है. ट्रिपल इंजन (केंद्र-प्रदेश-नगर) की सरकार को बनाए रखने के लिए बीजेपी किसी भी सीट पर कमजोर उम्मीदवार उतारने का जोखिम नहीं लेना चाहती है. ऐसे में भगवा दल नगर निगम, नगर पंचायत व नगर पालिका के अध्यक्षों को लेकर सर्वे करवा रहा है.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सर्वे के आधार पर वर्तमान नगर निगम प्रमुख यानी मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष या नगर पंचायत परिषद अध्यक्ष, वार्डों के पार्षदों के आरक्षण के आधार पर किए गए दावे को परखा जाएगा. क्या जनता में उनके काम को लेकर नाराजगी है? क्या उनकी इमेज पसंद की जा रही है? क्या बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं में उनको लेकर कोई असंतोष है? साथ ही पांच साल में बने पिछड़े जाति और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी ध्यान दिया जाएगा.
बीजेपी में सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मिलेगा टिकट
बीजेपी की शुरुआती सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, कई मौजूदा महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों और नगर पंचायत अध्यक्षों के टिकट कटने तय हैं. बीजेपी संगठन ने विशेष टीम गठित कर 18 दिसंबर तक सर्वे रिपोर्ट मांगी है. निकाय चुनाव में जीत के लिए बीजेपी वर्तमान नगर निगम महापौर, नगर अध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्षों से फीडबैक ले रही है और सर्वे रिपोर्ट के बाद ही टिकट फाइनल होगा.
1 हजार मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने की तैयारी
गौरतलब है कि टिकट फाइनल करने के लिए बीजेपी ने हर जिले में 13 सदस्यीय टीम बनाने का फैसला पहले ही कर लिया है. इस टीम में पार्टी के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं, जो सभी दावेदारों की ताकत और कमजोरियों का आकलन करेंगे और उम्मीदवार पर मुहर लगाएंगे. पार्टी ने इस बार लगभग 1000 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने और 17 नगर निगमों में पसमांदा समुदाय सम्मेलन आयोजित करने की भी तैयारी की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










