
'ना मैं कभी रिटायर हुई थी और ना कभी होऊंगी' , राजनीति से संन्यास की खबरों के बीच आया सोनिया गांधी का बयान
AajTak
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से अपने संन्यास की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि ना वो कभी रिटायर हुई थीं और ना कभी होएंगी. कांग्रेस नेता अलका लांबा ने यह जानकारी दी है. लांबा ने कहा है कि उनकी सोनिया गांधी से इस मुद्दे पर बात हुई.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से अपने संन्यास की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि ना वो कभी रिटायर हुई थीं और ना कभी होंगी. कांग्रेस नेता अलका लांबा ने यह जानकारी दी है.
अलका लांबा ने कहा है कि उनकी सोनिया गांधी से इस मुद्दे पर उनकी बात हुई. अलका ने कहा, 'मैंने मीडिया में आ रही मैडम की रिटायरमेंट से जुड़ी खबरों के बारे में उन्हें बताया, उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं कभी रिटायर नहीं हुई थी और आगे भी कभी नहीं होऊंगी.'
सोनिया गांधी का यह स्टेटमेंट इसलिए आया है, क्योंकि रायपुर में दिए गए उनके भावुक भाषण के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया अब राजनीति से संन्यास ले सकती हैं. इन अटकलों पर रोक लगाने के लिए ही उनका बयान आया है. दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन चल रहा है.
इस कार्यक्रम में ही पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भाषण देते वक्त भावुक हो गईं थीं. सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए सहयोगियों को धन्यवाद कहा था. इस दौरान बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सफर और पार्टी के लिए योगदान को दर्शाता एक वीडियो भी प्ले किया गया था.
सोनिया गांधी ने इस वीडियो के बाद भावुक संबोधन देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए शासन के समय के अपने कार्यकाल को लेकर कही गई बातों के लिए सभी का धन्यवाद किया था. उन्होंने ये भी कहा कि साल 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से अब तक 25 साल में हमने बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और निराशा का समय भी देखा. सोनिया गांधी ने 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मिली जीत को बड़ी उपलब्धि बताया था.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने कहा था कि इससे मुझे व्यक्तिगत संतोष मिलता है, लेकिन जो बात मेरे लिए सबसे अधिक संतोषजनक है, वो ये कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर आई है. सोनिया गांधी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की भी तारीफ की थी और इसके लिए उन्हें बधाई भी दी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










