
नासिक में संदिग्ध बैग से मचा हड़कंप, बम स्क्वॉड ने जांच की तो सामने आया...
AajTak
नासिक के इंदिरानगर अंडरपास के पास रविवार सुबह एक संदिग्ध बैग ने हड़कंप मचा दिया. दिल्ली रेड फोर्ट कार ब्लास्ट की ताज़ा घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं. बम डिटेक्शन स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की जांच में बैग में सिर्फ एक जन्मदिन का गिफ्ट बॉक्स मिला. पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और सतर्क रहने की अपील की है.
महाराष्ट्र के नासिक शहर में रविवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे इंदिरा नगर अंडरपास के पास एक संदिग्ध बैग पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली. हाल ही में दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई है, ऐसे में इस संदिग्ध बैग की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.
बम डिटेक्शन, डिस्पोज़ल स्क्वॉड ने की जांच
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अंबड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार सुबह उन्हें कॉल मिला कि अंडरपास के पास सड़क किनारे एक अनअटेंडेड बैग पड़ा है. इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया. किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोज़ल स्क्वॉड (BDDS), डॉग स्क्वॉड और अन्य एजेंसियों की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं.
करीब से जांच करने पर BDDS टीम ने पाया कि बैग में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं थी. पुलिस के अनुसार बैग में एक जन्मदिन का गिफ्ट बॉक्स निकला, जो गलती से या लापरवाही में वहां छूट गया था. अधिकारी ने बताया, 'हमने वस्तु की जांच की और उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, यह एक बर्थडे गिफ्ट बॉक्स था. लोगों से अनुरोध है कि अफवाहें न फैलाएं.'
दिल्ली ब्लास्ट में हुई थी 13 लोगों की मौत
दिल्ली के रेड फोर्ट के पास 11 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत और कई घायल हुए थे. सुरक्षा एजेंसियों ने खुलासा किया था कि यह हमला एक बड़े 'व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल' का हिस्सा था जो देश के चार शहरों में धमाकों की साजिश रच रहा था. ऐसे माहौल में नासिक की इस घटना ने लोगों को कुछ देर के लिए डरा दिया, लेकिन समय रहते जांच पूरी होने से स्थिति नियंत्रण में आ गई.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








