
नार्को टेस्ट से पहले आफताब के खिलाफ हर सबूत तलाशने में जुटी पुलिस, जानें श्रद्धा मर्डर केस के बड़े अपडेट्स
AajTak
शातिर आफताब की असलियत जानने के लिए ही पुलिस ने अब नार्को टेस्ट की भी तैयारी है. इस बीच दिल्ली में श्रद्धा के सिर की तलाश में तालाब खाली कराया जा रहा है तो वहीं मुंबई में आफताब के परिवार को पुलिस ढूंढ रही है.
श्रद्धा हत्याकांड को लेकर हिन्दुस्तान सकते में है. पूरा देश जानना चाहता है कि इस मर्डर मिस्ट्री का सच क्या है. अब सारी उम्मीदें दिल्ली पुलिस की जांच पर टिकी हैं. दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्याकांड की तह तक जाने की पुरजोर कोशिश कर रही है. हर सूत्र खंगाले जा रहे हैं. तमाम जगहों पर पड़ताल की जा रही है. जहां पड़ताल हो चुकी है, वहां दोबारा जांच की जा रही है. फोरेंसिक एक्सपर्ट भी हत्या की साजिश को बेनकाब करने के लिए तमाम कोशिशें कर रहे हैं. इस बीच सबसे अहम सवाल है कि 35 टुकड़े करने का गुनाह कबूलने वाला आफताब कितना सच बोल रहा है और कितना झूठ.
इस शातिर की असलियत जानने के लिए ही अब नार्को टेस्ट की भी तैयारी है. पुलिस नार्को टेस्ट से पहले गुनहगार के खिलाफ हर सबूत तलाशने की पुरजोर कोशिश कर रही है. इस कड़ी में दिल्ली में श्रद्धा के सिर की तलाश में तालाब खाली कराया जा रहा है तो वहीं मुंबई में आफताब के परिवार को पुलिस ढूंढ रही है. वहीं श्रद्धा और आफताब के करीबियों से भी पुलिस ने पूछताछ की, ताकि कोई सुराग मिले. अब तक 7 ऐसे चेहरे आए हैं जो तफ्तीश के लिए बेहद अहम हैं. उन 7 चेहरों के बयान पुलिस की जांच को मुकाम तक पहुंचा सकते हैं.
श्रद्धा की हत्या के बाद वसई से मंगाए थे 37 सामान
मुंबई के मूवर्स एंड पैकर्स से जुड़े गोविंद यादव ने दिल्ली और मुंबई पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी दी. उसने बताया कि 5 जून, 2022 को आफताब का सामान मुंबई के वसई से दिल्ली शिफ्ट किया गया था. जो सामान आफताब ने शिफ्ट करवाया था, उसमें कुल 37 आइटम थे. आफ़ताब के नाम की ही रसीद काटी गई थी. यानि ये सामान श्रद्धा की मर्डर के बाद मंगाया गया था. कारण, आऱोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने 18 मई 2022 को श्रद्धा का मर्डर कर दिया था.
दिल्ली में तालाब खाली करा रही पुलिस
दिल्ली पुलिस को इस हत्याकांड में बड़ा इनपुट मिला है. जिसके आधार पर पुलिस छतरपुर एनक्लेव स्थित तालाब को खाली कराने में जुटी है. पुलिस को जानकारी मिली है कि इसी तालाब में कातिल आफताब ने श्रद्धा का सिर फेंका था. पुलिस नगर निगम की टीम के साथ श्रद्धा के सिर की तलाश में जुटी है. माना जा रहा है कि अगर यहां से पुलिस को सिर मिल जाता है तो इस केस का खुलासा होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. हालांकि पुलिस के लिए हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी अभी बड़ी चुनौती बना हुआ है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










