
'नायब जबसे CM बने हैं, हेलिकॉप्टर में रहते हैं...', अनिल विज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
AajTak
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान उन पर हमला करवाया गया. उन्हें मरवाने की कोशिश की गई. पहले मुझे शक था कि कोई बड़ा नेता इसके पीछे है. लेकिन अब विश्वास है कि इस साजिश के पीछे कोई बड़ा नेता ही है.
हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि लोगों ने मुझे चुनाव हराने की कोशिश की थी. लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी उन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.
अनिल विज ने कहा कि चुनाव के दौरान उन पर हमला करवाया गया. उन्हें मरवाने की कोशिश की गई. पहले मुझे शक था कि कोई बड़ा नेता इसके पीछे है. लेकिन अब विश्वास है कि इस साजिश के पीछे कोई बड़ा नेता ही है. इसकी शिकायत मैंने हाईकमान से की थी लेकिन 100 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.
विज ने कहा कि इन सबके पीछे किसी बड़े नेता का हाथ है और अभी तक कार्रवाई नहीं होना ये साबित करता है कि चुनाव में उनके साथ हुई घटनाओं में किसी बड़े नेता का ही हाथ है.
उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से नायब सैनी मुख्यमंत्री बने हैं, हेलिकॉप्टर पर रहते हैं. अगर हेलिकॉप्टर से नीचे उतरेंगे तो लोगों के दुख दर्द सुनेंगे.
अनिल विज ने इससे पहले भी कहा था कि अंबाला की जनता ने मुझे 7 बार विधायक बनाया है. उनके कामों के लिए अगर आंदोलन भी करना पड़ा, तो वे करेंगे. साथ ही कहा कि अगर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तरह उन्हें आमरण अनशन भी करना पड़ा तो वो भी करेंगे.
बता दें कि अनिल विज पहली बार अपनी सरकार से नाराज नहीं हुए हैं, इससे पहले अनिल विज पूरे हरियाणा में जनता दरबार लगाते थे. बीजेपी के दूसरे कार्यकाल में उनके पास गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय था, प्रदेश के लगभग सभी जिलों से लोग अंबाला में विज के जनता दरबार पहुंचकर अपनी समस्या रखते थे. जब मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सैनी को सीएम बनाया गया तो अनिल विज नाराज हो गए. उनको उम्मीद थी कि सीएम की कुर्सी के लिए पार्टी उनके नाम का चयन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










