
नाम पूछा, THANKS कहा, आशीर्वाद दिया... इस बच्ची ने PM मोदी और सांचेज को गिफ्ट किया स्केच
AajTak
वडोदरा में पीएम मोदी और स्पेन के पीएम सांचेज के रोड शो के दौरान क बच्ची अपने परिवार के साथ वहां पहुंची और उसने पीएम मोदी और स्पेनिश पीएम सांचेज को उनके स्केच गिफ्ट किये. इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री काफी खुश नजर आए और उन्होंने बच्ची से हाथ भी मिलाया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज ने आज (28 अक्टूबर) को गुजरात के वडोदरा में भव्य रोड शो किया. इस दौरान एक बच्ची अपने परिवार के साथ वहां पहुंची और उसने पीएम मोदी और स्पेनिश पीएम सांचेज को उनके स्केच गिफ्ट किये. इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री काफी खुश नजर आए और उन्होंने बच्ची से हाथ भी मिलाया.
आज तक ने पीएम मोदी और सांचेज को स्केच गिफ्ट करने वाली दिया गोसाईं से बातचीत की. दिया ने बताया,'मैं अपने परिवार के साथ वहां पहुंची थी. मैंने पीएम मोदी और स्पेनिश पीएम को उनका स्केच गिफ्ट किया, जो मैंने खुद अपने हाथों से बनाया था. उनसे मेरी दो मिनट की ही बातचीत हुई, लेकिन मुझे इससे काफी खुशी मिली.'
कभी नहीं सोचा था मिल पाऊंगी
दिया ने बताया कि पीएम मोदी ने पहले स्केच को आपने पास बुलवाया. फिर उसे देखा और इसके बाद नीचे उतरकर आए. उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया. मैंने कभी सोचा नहीं था. कि उनसे मिल पाऊंगी. लेकिन आखिर मुलाकात हो गई.
चार दिन के अंदर बनाई पेंटिंग
दिया ने बताया,'इस स्केच को बनाने में मुझे चार दिन का समय लगा. दरअसल, मुझे न्यूज के जरिये पता चला था कि पीएम मोदी और पीएम सांचेज वडोदरा आ रहे हैं. इसके बाद ही मैंने यह फैसला किया कि क्यों न दोनों का स्केच बनाकर उन्हें गिफ्ट किया जाये.'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










