
नाबालिग शादीशुदा लड़की की मौत, ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
कल्याण में एक नाबालिग शादीशुदा लड़की का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने एक दिन पहले उन्हें फोन किया और कहा कि बाबा मुझे घर ले चलो, यहां मेरे साथ मारपीट होती है. उसके बाद अगले दिन फोन कर उन्हें बताया गया कि उनकी लड़की फांसी लगा ली है.
महाराष्ट्र के कल्याण में एक नाबालिग शादीशुदा लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि उसकी जबरन शादी कराई गई थी और उसे किसी बात पर ब्लैकमेल करा जा रहा था. वहीं, परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी तीन महीने से लापता थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
मृतका के परिजनों ने बेटी के पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है. साथ ही अस्पताल के बाहर ससुराल वालों से मारपीट की और उनके चेहरे पर कालिख भी पोत दी.
15 साल की शादीशुदा लड़की ने लगाई फांसी
पुलिस ने बताया कि पुणे के निगड़ी इलाके के रहने वाले राजेंद्र रणदिवे की 15 वर्षीय नाबालिग बेटी तीन महीने पहले अचानक गायब हो गई थी. रोहन म्हस्के नाम के लड़के से उसने शादी कर ली थी. पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.
पीड़ित पिता राजेंद्र रणदिवे ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने एक दिन पहले उन्हें फोन किया था और कहा था कि बाबा मुझे घर ले चलो, यहां मेरे साथ मारपीट होती है. उसके बाद अगले दिन फोन कर उन्हें बताया गया कि उनकी लड़की फांसी लगा ली है.
पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज किया केस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










