
नाबालिग जोड़े पर चढ़ा रोमांटिक फिल्म का नशा, शादी के लिए घर से भागे लेकिन रेलवे स्टेशन पर...
AajTak
काउंसिलिंग के दौरान नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. ऐसे में वह अपने दादा के पास रहती है, लेकिन दादा ने बिना उसकी मर्जी के दूसरे लड़के से शादी तय कर दी है जिसके बाद उसने भागने का फैसला कर लिया.
राजस्थान के धौलपुर में रोमांटिक फिल्म देखकर एक नाबालिग प्रेमी जोड़े पर प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि साथ जीने-मरने की कसम खाकर घर से भाग निकले. लेकिन प्रेमी युगल को यह मालूम नहीं था कि घर से भागने के बाद भी वो पकड़े जाएंगे.
मामला धौलपुर जिले के रेलवे स्टेशन पर सामने आया जहां नाबालिग प्रेमी युगल को प्लेटफार्म पर संदिग्ध अवस्था में बैठा देख रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने पकड़कर बाल कल्याण समिति सदस्य को सौंप दिया.
सीडब्ल्यूसी सदस्य गिरीश गुर्जर ने नाबालिग प्रेमी युगल की काउंसिलिंग करने के बाद लड़की को सखी वन स्टाप सेंटर और लड़के को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया. सीडब्ल्यूसी सदस्य गिरीश गुर्जर ने बताया कि नाबालिग प्रेमी युगल धौलपुर जिले के ही एक गांव के रहने वाले हैं.
करीब डेढ़ साल पहले दोनों नाबालिगों को फिल्में देखकर प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि उन्होंने साथ में जीने-मरने की कसमें खा ली.
काउंसिलिंग के दौरान नाबालिगों ने बताया कि वह घर से भागकर दिल्ली जाना चाह रहे थे और दिल्ली में शादी करके साथ में रहने का प्लान बनाया था, लेकिन उन्हें रेलवे स्टेशन पर ही चाइल्ड हैल्प लाइन की टीम ने पकड़ लिया.
सीडब्ल्यूसी सदस्य गिरीश ने बताया कि दोनों नाबालिगों के माता-पिता को बुलाया गया है और उनके आने के बाद के ही कोई फैसला लिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








