
नाबालिग की मौत का रोंगटे खड़े करने वाला Video, सामने आ रहे ट्रक को देख फिसली स्कूटी
AajTak
कारंजा शहर के चंदनवाड़ी इलाके के पास 17 साल के नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई. गलत दिशा से स्कूटी चलाकर आ रहा नाबालिग ट्रक के नीचे आ गया. हादसे में उसकी जान चली गई. पता चला कि नाबालिग अपने भाई को लेने के लिए जा रहा था. तभी यह हादसा हो गया. इसका रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में 17 साल के लड़के की मिनी ट्रक से कुचले जाने के बाद मौत हो गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें स्कूटी सवार लड़का सामने से आ रहे मिनी ट्रक के नीचे आता दिखाई दे रहा है. वह आपने भाई को लेने जा रहा था. घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर खड़ा भाई इंतजार की करता रहा.
यह हादसा जिले के कारंजा शहर के चंदनवाड़ी इलाके के पास का है. मंगलवार शाम पांच बजे दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला 17 साल का मोहम्मद सैय्यद अकमल (टीपू) अपने भाई को स्कूटी लेने से जा रहा था. अकमल के पिता का सेकंड हैंड गाड़ियों का बिजनेस है.
देखें वीडियो...
गलत दिशा से आ रहा था अकरम
घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि मोहम्मद तेज रफ्तार से स्कूटी से जाता दिखाई दे रहा है. उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा है. वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि वह गलत दिशा में स्कूटी चला रहा था. तभी सामने आए मिनी ट्रक को देखकर उसका संतुलन बिगड़ता है और वह स्कूटी सहित ट्रक के नीचे आ जाता है.
ट्रक ड्राइवर कुछ समझ पाता, उसके पहले ही मोहम्मद सैय्यद अकरम के शरीर के ऊपर से ट्रक गुजर चुका था. घटना के बाद मौके पर भीड़ गई. उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










