
नाबालिगों के कपड़े उतारकर पीटने वाले आरोपी को बॉम्बे HC ने दी बेल, कहा नहीं था यौन इरादा
AajTak
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पॉस्को केस में बंद आरोपी को जमानत दी है. कोर्ट ने यह कहकर जमानत दी कि उसका यौन इरादा नहीं थी. आरोपी कपिल टाक के खिलाफ पुणे में 377 यानी अप्राकृतकि अपराध समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था. नाबालिग पीड़ितों में से एक की मां ने अप्रैल 2021 में केस दर्ज कराया था.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुणे के 33 साल के शख्स को जमानत दी है, जिस पर अपने साथियों के साथ मिलकर तीन नाबालिग लड़कों का यौन उत्पीड़न कर उनका वीडियो बनाने का भी आरोप लगा था. उच्च न्यायालय ने कहा कि कोई यौन इरादा नहीं था, केवल पीड़ितों को शारीरिक और मानसिक यातना दी गई थी क्योंकि आरोपियों को लगा कि लड़के चोर हैं. आरोपियों के खिलाफ 377 यानी अप्राकृतिक अपराध समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था.
न्यायमूर्ति अनिल किलोर की पीठ एक कपिल टाक की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसे 2021 में भारतीय दंड संहिता के अप्राकृतिक अपराध, हमले और आपराधिक धमकी के आरोप और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इनके खिलाफ पुणे के पिंपरी थाने में केस दर्ज किया गया था.
यौन उत्पीड़न के आरोपी को मिली जमानत
आरोपी कपिल टाक पर अन्य लोगों के साथ तीन किशोर लड़कों को निर्वस्त्र कर उन्हें चमड़े की बेल्ट पीटने के अलावा उनकी गुदा में उंगलियां डालने और उनके निजी अंगों पर झंडू बाम लगाने का आरोप था. कपिल टाक की वकील सना रईस खान ने तर्क दिया कि POCSO के प्रावधान इस मामले में लागू नहीं होंगे क्योंकि कोई यौन इरादा नहीं था. उन्होंने आगे तर्क दिया कि टाक 2021 से जेल में बंद है और मामले में आरोप पत्र पहले ही दायर किया जा चुका है.
आरोपियों के खिलाफ 2021 में दर्ज हुआ था केस
नाबालिग पीड़ितों में से एक की मां ने अप्रैल 2021 में केस दर्ज कराया था. पीड़ित की मां ने कुछ लोगों को वीडियो देखते हुए देखा था. जहां कुछ नाबालिग लड़कों के साथ मारपीट जा रहा है और उनके प्राइवेट पार्ट के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके का एक सीसीटीवी बरामद किया था. जिसके बाद आरोपियों को पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










