
नादिया रेप केस में बड़ी कार्रवाई, CBI ने की पहली गिरफ्तारी
AajTak
पश्चिम बंगाल के नादिया में हुई कथित रेप घटना में सीबीआई द्वारा पहली गिरफ्तारी कर ली गई है. जानकारी मिली है कि सीबीआई ने रंजीत मलिक नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. इससे पहले बंगाल पुलिस भी इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है.
पश्चिम बंगाल के नादिया में हुई कथित रेप घटना में सीबीआई द्वारा पहली गिरफ्तारी कर ली गई है. जानकारी मिली है कि सीबीआई ने रंजीत मलिक नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. इससे पहले बंगाल पुलिस भी इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है. तब टीएमसी नियंत्रित पंचायत के सदस्य समरेंद्र गायली का बेटा ब्रज गोपाल गयाली गिरफ्तार किया गया था.
जानकारी के लिए बता दें कि पहले नादिया केस की जांच बंगाल पुलिस द्वारा ही की जा रही थी. लेकिन बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी. तब जोर देकर कहा गया था कि बंगाल पुलिस ने इस केस में कई जरूरी सबूत इकट्ठा नहीं किए. इस बात पर भी नाराजगी व्यक्त की गई कि पुलिस द्वारा पीड़िता के घर से खून से सनी हुई बेडशीट ही जब्त नहीं की गई. पीड़िता का अंतिम संस्कार भी जल्दबाजी में कर दिया गया जिस वजह से कई अहम सुराग छूट गए.
आजतक से बात करते हुए पीड़िता का इलाज करने वाले डॉक्टर ने भी ये खुलासा किया था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि नाबालिग का रेप हुआ. उनके पास पीड़ित की मां आई थीं और सिर्फ पेट दर्द की दवा मांगी गई थी. उनकी माने तो नाबालिग की मौत की खबर भी उन्हें पीड़ित परिवार के पड़ोसी से मिली थी. ऐसे में उनकी तरफ से पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई.
अब सीबीआई के सामने यही चुनौती है कि तमाम सबूतों को इकट्ठा कर मामले में इंसाफ किया जाए. पहली गिरफ्तारी कर ली गई है और आने वाले दिनों में भी और भी लोगों से सवाल-जवाब संभव है. वैसे इस पूरे मामले में सीएम ममता बनर्जी के बयान पर भी खूब बवाल हुआ है. इस घटना को लेकर ममता ने कहा था कि ऐसा दिखाया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की रेप की वजह से मौत हुई है. लेकिन आप इसे रेप कहेंगे. वो गर्भवती थी या फिर ये कोई लव अफेयर था? क्या इस पहलू पर जांच हुई है? मेरी पुलिस से बात हुई है. ये गलत हुआ है. पुलिस ने गिरफ्तारी की है. लेकिन मुझे बताया गया है कि लड़की का लड़के संग अफेयर था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










