
नागपुर: IOC के 3 अधिकारियों को CBI ने किया गिरफ्तार, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
AajTak
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रीटेल सेल्स विभाग के जनरल मेनेजर एनपी रोडगे, चीफ मैनेजर मनीष नांदले, गोंदिया क्षेत्र के सेल्स मॅनेजर सुनील गोलर के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है. सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ा है.
महाराष्ट्र के नागपुर मे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के तीन अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है. इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने पेट्रोल पंप संचालक से 1-1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. सीबीआई ने अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
रीटेल सेल्स विभाग के जनरल मेनेजर एनपी रोडगे, चीफ मैनेजर मनीष नांदले, गोंदिया क्षेत्र के सेल्स मॅनेजर सुनील गोलर के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है.
इन तीनों अधिकारियों ने गोंदिया के दो पेट्रोल पंप संचालकों से ओनरशिप ट्रान्स्फर के लिये पैसे मांगे थे. संचालक ने सीबीआई नागपुर युनिट को इसकी शिकायत की जिसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर इन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में PWD इंजीनियर एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था. इसके बाद ACB की टीम ने उसके घर पर छापा मार दिया. तलाशी में PWD इंजीनियर के लॉकर से 27 लाख रुपये से अधिक कैश व सोना बरामद हुआ था.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







