
नागपुर हिंसा का बांग्लादेशी कनेक्शन! पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी पर देशद्रोह का केस
AajTak
Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद साइबर सेल की चौकसी से बड़ा खुलासा हुआ है. इस हिंसा के बाद माहौल बिगाड़ने में बांग्लादेश कनेक्शन सामने आया है. पता चला है कि नागपुर में जो हिंसा हुई, उसके बाद बांग्लादेश से सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है.
महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद साइबर सेल की चौकसी से बड़ा खुलासा हुआ है. इस हिंसा के बाद माहौल बिगाड़ने में बांग्लादेश कनेक्शन सामने आया है. पता चला है कि नागपुर में जो हिंसा हुई, उसके बाद बांग्लादेश से सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है. वहां के एक यूजर ने सोमवार को हुए दंगे को छोटा दंगा बताते हुए और बड़े दंगे कराने की धमकी दी है. इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी फहीम खान पर राजद्रोह के आरोप में भी धाराएं लगा दी हैं.
महाराष्ट्र पुलिस ने फेसबुक से अनुरोध किया है कि ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को फौरन ब्लॉक किया जाए. ऐसे ही सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से नागपुर में अफवाह फैलाकर दंगे भड़काए गए थे. खासकर नागपुर की हिंसा को लेकर पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया पर अफवाहों की बाढ़ आई हुई है. ऐसी ही एक झूठी अफवाह फैलाई गई कि हिंसा में जख्मी दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस की साइबर सेल की नजर ऐसे सभी सोशल मीडिया हैंडल्स और अकाउंट्स पर है.
अब तक 97 ऐसे झूठे भ्रामक और भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट की पहचान हो चुकी है, जिसके जरिये माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है. इस हिंसा की जांच कर रही पुलिस ने भी खुलासा किया था कि दिन में वीएचपी के प्रदर्शन के 5 घंटे बाद उपद्रवियों की भीड़ को जमा किया गया था. आशंका है कि लोगों को योजना के तहत इकट्ठा किया गया और पुलिस पर हमला करने का माहौल बनाया गया. इसमें उस अफवाह का सबसे बड़ा योगदान था जिसे सोशल मीडिया ने फैलाने की कोशिश की थी.
नागपुर पुलिस ने हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान सहित पांच अन्य लोगों पर देशद्रोह और सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि ये छह लोग उन 50 आरोपियों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ साइबर विभाग ने सोमवार को यहां हुई हिंसा के संबंध में चार प्राथमिकी दर्ज की है. डीसीपी साइबर क्राइम लोहित मतानी ने कहा कि साइबर सेल ने फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के अफसरों से 230 प्रोफाइल के बारे में जानकारी मांगी है.
डीएसपी ने कहा कि जैसे ही साइबर सेल को जानकारी मिलेगी, आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान पवित्र शिलालेखों वाली चादर जलाए जाने की अफवाह सोमवार को हिंसा का प्रथम दृष्टया कारण बनी. इस दौरान डीसीपी रैंक के तीन अधिकारियों समेत करीब 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










