
नागपुर में शादी समारोह के भोज के बाद फूड पॉयजनिंग, 34 बीमार, 11 की हालत गंभीर
AajTak
नागपुर में एक शादी समारोह के बाद भोज खाने से 34 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए. देर रात लोगों में उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत शुरू हुई. इनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें नागपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और खाने के सैंपल लैब में भेजे गए हैं.
महाराष्ट्र के नागपुर में एक शादी समारोह के दौरान भोज में शामिल होने के बाद 34 लोग फूड पॉयजनिंग के चलते बीमार पड़ गए. इनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें नागपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना शुक्रवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार, भीवापुर गांव में आयोजित शादी के भोज में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए थे. रात लगभग 3 बजे से लोगों को उल्टी, पेट दर्द और दस्त जैसी शिकायतें शुरू हो गईं. परिजन उन्हें तत्काल भीवापुर ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे.
हालत गंभीर होने पर 11 मरीजों को नागपुर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया, जबकि अन्य मरीजों का इलाज भीवापुर ग्रामीण अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक संजय मेश्रराम अस्पताल पहुंचे और मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बीमार लोगों को हरसंभव इलाज मुहैया कराया जाए और मामले की विस्तृत जांच की जाए. भीवापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि खाने में किसी दूषित सामग्री का इस्तेमाल हुआ, जिससे यह सामूहिक फूड पॉयजनिंग की घटना घटी. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शादी समारोह स्थल से खाने के सैंपल एकत्र किए हैं जिन्हें लैब में भेजा गया है.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वो फिलहाल घर का बना हल्का भोजन ही करें और यदि किसी को उल्टी या दस्त की शिकायत हो तो तुरंत अस्पताल से संपर्क करें.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








