
नागपुर में बर्ड फ्लू से 3 बाघ और एक तेंदुए की मौत, टाइगर रिजर्व और रेस्क्यू सेंटर्स के लिए अलर्ट जारी
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में दिसंबर में तीन बाघ और एक तेंदुआ H5N1 वायरस से संक्रमित होकर मारे गए. इस घटना के बाद राज्य के टाइगर रिजर्व और रेस्क्यू सेंटर्स को अलर्ट पर रखा गया है. जांच में अन्य 26 तेंदुए और 12 बाघ स्वस्थ पाए गए. अधिकारी वायरस के सोर्स की पहचान करने में जुटे हैं.
महाराष्ट्र के नागपुर स्थित गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में तीन बाघ और एक तेंदुए की H5N1 वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है. ये मौतें दिसंबर महीने में हुई थी, जिसके बाद अधिकारियों ने पूरे महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व और रेस्क्यू सेंटर्स को अलर्ट जारी किया गया. इन जानवरों को दिसंबर में चंद्रपुर से गोरेवाड़ा ट्रांसफर किया गया था, जहां वे बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए थे.
बताया जा रहा है कि एक बाघ की मौत 20 दिसंबर को हुई थी, जबकि दो अन्य की मौत 23 दिसंबर को हुई. उनकी मौतों के बाद उनके सैंपल्स आईसीएआर - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज को भेजा गया था, जहां सैंपल्स की जांच की गई जो कि H5N1 के लिए पॉजिटिव पाए गए.
यह भी पढ़ें: रसोई में बैठा था टाइगर, घर में मचा हड़कंप... सरिस्का अभयारण्य की टीम तीन दिन में कर सकी ट्रेंक्युलाइज
वायरस के सोर्स का पता लगाने में जुटे अधिकारी
लैब्स में सैंपल की जांच रिपोर्ट 1 जनवरी को सामने आई, जिससे पता चला कि जानवरों की मौत H5N1 वायरस से हुई थी. इसके बाद सभी रिजर्व और रेस्क्यू सेंटर को अलर्ट जारी किया गया. फिलहाल अधिकारी इन जानवरों में पाए गए वायरस के सोर्स का पता लगाने में जुटे हैं.
जांच में हेल्दी पाए गए 26 तेंदुए और 12 बाघ

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










