
नागपुर में तीन साल की बच्ची की हत्या, मां और लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने 3 साल की बच्ची की हत्या के आरोप में उसकी मां और महिला के लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार किया है. बच्ची के शव को लेकर महिला अपने गांव पहुंच गई थी जहां अंतिम संस्कार के दौरान उसने लोगों से झूठ कहा कि बच्ची की मौत बीमारी से हुई है. ग्रामीणों ने शक होने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी.
महाराष्ट्र के नागपुर में तीन साल की बच्ची की हत्या के आरोप में मां और उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना तब सामने आई जब महिला 27 दिसंबर को अपनी बेटी के शव को दफनाने के लिए गोंदिया स्थित अपने गांव ले गई थी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अपने रिश्तेदारों से कहा कि बच्ची की मौत निमोनिया से हुई है. हालांकि, उसने अंतिम संस्कार की पारंपरिक रस्में निभाने से इनकार कर दिया और बच्ची के शरीर पर मौजूद चोटों को छिपाने की कोशिश की. इससे गांववालों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी.
ऐसे पकड़ी गई बच्ची की हत्या करने वाली मां
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया जिसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां की करतूत पकड़ी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है.
इसके बाद जब पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि उसने और उसके लिव-इन पार्टनर राजपाल मालवीय ने गुस्से में बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला.
पुलिस ने महिला और उसके पार्टनर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. खापरखेड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










