
नागपुर में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने की मां की हत्या, चार घंटे में गिरफ्तार
AajTak
नागपुर जिले के सावनेर में एक बेटे ने घरेलू विवाद के चलते अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी मुकेश मरस्कोले को घटना के महज चार घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया और 9 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
महाराष्ट्र के नागपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 25 साल के युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी 49 वर्षीय मां की चाकू मारकर हत्या कर दी.
पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम मुकेश मरस्कोले है, जिसने शुक्रवार रात अपने घर में अपनी मां प्रमिला मरस्कोले की निर्मम हत्या कर दी. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना सावनेर की है, जहां आरोपी और उसकी मां एक ही घर में रहते थे.
बताया जा रहा है कि मां-बेटे के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर लंबे समय से तनाव था. शुक्रवार रात को इन दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई. इसी दौरान गुस्से में आकर मुकेश ने रसोई से तेजधार हथियार उठाकर अपनी मां पर कई वार कर दिए. हमले में प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही सावनेर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने चार घंटे के भीतर आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 9 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर नहीं था, लेकिन घरेलू तनाव और गुस्से में आकर उसने यह जघन्य अपराध कर डाला.
आसपास के लोगों ने बताया कि मां-बेटे के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, लेकिन किसी को इस हद तक हिंसा की आशंका नहीं थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










