
नागपुर में किसान आंदोलन के बाद महाराष्ट्र सरकार का फैसला, कर्जमाफी के लिए बनी कमेटी
AajTak
बच्चू कडू किसानों और दिव्यांगों के मुद्दों पर मुखर नेता की पहचान रखते हैं. उनकी पार्टी की पॉलिटिक्स का बेस भी किसान और दिव्यांग ही हैं. महाराष्ट्र के मध्य इलाके में भारी बारिश के कारण बने बाढ़ जैसे हालात से प्रभावित किसानों के लिए सरकार की ओर से कई वादे किए गए थे.
किसान नेता बच्चू कडू के नेतृत्व में किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है. महाराष्ट्र सरकार से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन स्थगित किया गया है. इस बीच महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.
महाराष्ट्र सरकार ने किसानों की बार-बार होने वाली कर्ज की समस्या का हल करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की है.
इस समिति की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के प्रधान आर्थिक सलाहकार और मित्रा (MITRA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण परदेशी करेंगे. इस समिति को छह महीने के भीतर अल्पकालिक और दीर्घकालिक समाधान सुझाने का कार्य सौंपा गया है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर कहा कि किसानों की कर्जमाफी पर फैसला अगले साल 30 जून तक ले लिया जाएगा.
यह कदम इस बात का संकेत है कि सरकार यह स्वीकार कर रही है कि पिछली कर्ज माफी योजनाएं जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान योजना (2017) और महात्मा ज्योतिराव फुले शेतकरी कर्जमुक्ति योजना किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान देने में विफल रही हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










