
नागपुर में 'ऑपरेशन थंडर' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई… MD ड्रग माफिया की सड़क पर कराई परेड
AajTak
नागपुर पुलिस ने ऑपरेशन थंडर के तहत कमगार नगर में MD ड्रग्स बेचने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की. गेराज से 83 ग्राम MD, 2.53 लाख रुपये, बाइक और कार सहित 12 लाख का माल जब्त हुआ. मुख्य आरोपी समीर अहमद सहित चार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों की उनके ही इलाके में सड़क पर परेड कराते हुए सख्त चेतावनी दी.
नागपुर पुलिस इन दिनों ऑपरेशन थंडर अभियान के तहत शहर में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही है. इसी कार्रवाई के दौरान कमगार नगर इलाके में MD ड्रग्स की अवैध बिक्री का बड़ा मामला सामने आया. पुलिस ने छापेमारी के बाद सभी आरोपियों के घरों की तलाशी ली और उन्हें सड़क पर ‘रोड परेड’ के लिए बाहर निकाला. पुलिस टीम ने आरोपियों को उसी सड़क पर घुमाया, जहां से वे नशे का कारोबार चला रहे थे.
कमगार नगर में छापा, 12 लाख का माल जब्त
कपिल नगर पुलिस थाना क्षेत्र के कमगार नगर स्थित एक गेराज में पुलिस को लंबे समय से MD ड्रग्स की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गेराज से 83 ग्राम MD ड्रग्स, 2 लाख 53 हजार रुपये नकद, एक बाइक और एक कार बरामद की. जब्त माल की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर अहमद को मौके पर गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार टैंकर ने छीनी दो मासूमों की जिंदगी, शादी से लौटते वक्त नागपुर में दर्दनाक हादसा
कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपियों ने पुलिस टीम के काम में बाधा डालने की कोशिश की. इसके बाद NDPS टीम ने तीन अन्य लोगों को भी मौके से हिरासत में ले लिया. उनके खिलाफ NDPS Act सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस की कड़ी चेतावनी, रोड परेड से दिया संदेश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










