
नागपुर: ब्लैक मैजिक करने के शक में तीन लोगों ने एक आदमी को ले जाकर नदी में फेंक दिया, नहीं चला पता
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में नितिन धमगये नाम के एक व्यक्ति का 21 जुलाई को तीन लोगों ने अपहरण कर लिया था. तीनों को शक था कि नितिन धमगये ब्लैक मैजिक कर रहा है जिससे उनकी जान को खतरा है. पुलिस ने तीनों को नितिन धमगये के साथ मारपीट कर उसे नदी में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. नितिन का पता नहीं चल सका है.
महाराष्ट्र के नागपुर में ब्लैक मैजिक के शक में एक व्यक्ति को नदी की धारा में फेंक दिए जाने की घटना सामने आई है. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. ब्लैक मैजिक के शक में जिस व्यक्ति को नदी में फेंका गया था, उसका कोई पता नहीं चल सका है.
जानकारी के मुताबिक घटना नागपुर जिले के यशोधरा नगर थाना क्षेत्र की है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नागपुर जिले के यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के नागसेनवन इलाके में तीन लोगों ने ब्लैक मैजिक करने के शक में एक व्यक्ति को परसेनी ले जाकर वहां एक नदी में फेंक दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है.
यशोधरा नगर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि ब्लैक मैजिक के शक में जिस व्यक्ति को नदी में फेंका गया, उसका नाम नितिन धमगये बताया जा रहा है. नितिन धमगये 36 साल का था. पुलिस अधिकारी के मुताबिक नितिन की तलाश की जा रही है. अधिकारी ने ये भी कहा है कि नितिन धमगये का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक 36 साल के मंगेश मोतीलाल झलके, 28 साल के सूरज भाऊराव जादे और 30 साल के अंकित प्रकाश श्वेते को इस मामले में पकड़ा गया है. इन तीनों को शक था कि धमगये उनको लेकर ब्लैक मैजिक कर रहा है जिससे उनकी जान को खतरा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ब्लैक मैजिक के शक में तीनों ने नितिन धमगये का अपहरण कर लिया.
पुलिस के मुताबिक 21 जुलाई को मंगेश मोतीलाल झलके, सूरज भाऊराव जादे और अंकित श्वेते ने नितिन धमगये का अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि तीनों ने नितिन धमगये के साथ मारपीट करने के बाद उसे परसेनी की एक नदी में फेंक दिया. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. नितिन धमगये की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










