
नागपुर: प्यार में बाधा न बने, इसलिए तलाकशुदा गर्लफ्रेंड के 4 साल के बच्चे को ट्रेन में छोड़ आया शख्स, बोला 3 लोग किडनैप करके ले गए
AajTak
आरोपी व्यक्ति को भारतीय दंड संहिता के तहत बच्चे को छोड़ने और अपहरण सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने बच्चे को ट्रेन में छोड़ने की बात कुबूल कर ली.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर में एक व्यक्ति ने 4 साल के बच्चे को ट्रेन में छोड़ दिया और उसकी मां से बताया कि बच्चे का अपहरण हो गया है. आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उस पर संबंधित धाराएं लगाई गई हैं. आरोपी ने बच्चे को ट्रेन में यह कहते हुए छोड़ दिया था कि उसका अपहरण कर लिया गया, क्योंकि वह बच्चे को उसकी मां के साथ अपने रिश्ते के बीच बाधा के रूप में देखता था. एजेंसी के मुताबिक इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी है. अधिकारियों ने बताया कि हंसराज ज्ञानेश्वर दखने (25) ने अपहरण की कहानी गढ़ने से पहले शुक्रवार को कथित तौर पर बच्चे को ट्रेन में छोड़ दिया था.
विवाद के बाद पति से अगल हुई थी बच्चे की मां
लड़के की मां आपसी विवाद के बाद अपने पति को छोड़कर नागपुर के एक लॉज में काम करने लगी थी. अधिकारी ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी हंसराज ज्ञानेश्वर दखने (25) से हुई और दोनों के बीच संबंध बन गए. हालांकि, दखने लड़के से छुटकारा पाना चाहता था.
शुक्रवार को बच्चे का एडमिशन करवाने के लिए स्कूल ले जाने के बहाने आरोपी दखने ने उसे वर्धा जाने वाली एक ट्रेन में छोड़ दिया और वापस आकर दावा किया कि उसे तीन लोगों ने अगवा कर लिया है. इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया.
यह भी पढ़ें: नागपुर के पास बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में 6 लोगों की मौत
पुलिस ने हंसराज ज्ञानेश्वर दखने से पूछताछ की, तो उसने बच्चे को ट्रेन में छोड़ने की बात कुबूल कर ली. अधिकारी ने बताया कि सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) की मदद से गणेशपेठ पुलिस ने वर्धा रेलवे स्टेशन पर लड़के को ढूंढ निकाला और उसे उसकी मां से मिलवाया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










