
नागपुर: पोते के साथ मारपीट से नाराज CRPF के रिटायर्ड जवान ने बेटे को मारी गोली, अरेस्ट
AajTak
नागपुर में सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान ने अपने ही बेटे पर फायरिंग कर दी. दरअसल वो अपने चार साल के बेटे के साथ मारपीट कर रहा था और जब उसने मना किया तो वो अपने पिता के साथ ही बहस करने लगा. जिससे गुस्साए रिटायर्ड जवान ने अपने ही बेटे पर फायरिंग कर दी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के नागपुर में सीआरपीएफ के 68 वर्षीय एक रिटायर्ड जवान को अपने बेटे के ऊपर ही फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसने अपने बेटे पर इसलिए गोली चलाई थी क्योंकि वह अपने चार साल के बेटे के साथ मारपीट कर रहा था.
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात चिंतामणि नगर इलाके में हुई. आरोपी व्यक्ति वर्तमान में बैंक कैश वैन के लिए सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा है. उसने अपने चार साल के पोते की पिटाई के लिए अपने 40 साल के बेटे और बहू को डांटा था. आपस में कहा-सुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने गुस्से में आकर कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी राइफल से अपने बेटे पर गोली चला दी.
CRPF के रिटायर्ड जवान ने बेटे पर की फायरिंग
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अजनी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इसकी सूचना कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिसबल मौके पर पहुंचा. गोली आरोपी के बेटे के पैर में लगी और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे खतरे से बाहर बताया गया है.
पुलिस ने आरोपी जवान को किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि आरोपी को बाद में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पोते के साथ दुर्व्यवहार से नाराज था. इसलिए ऐसा कदम उठाया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










