
नागपुर: पिता के शराब पीने की लत से नाराज था बेटा, पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में पिता के शराब पीकर गाली देने और हिंसक हो जाने से नाराज होकर बेटे ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी. बेटे ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस घटना को लेकर पड़ोसियों ने कहा कि मृतक के शराब पीकर गाली गलौज करने से पूरा परिवार परेशान था.
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक गांव में 22 साल के युवक ने अपने शराबी पिता की हत्या कर दी. घटना नागपुर के कुही थाना क्षेत्र के धामना गांव में हुई. मृतक की पहचान 54 साल के तुलसीराम माणिकलाल बिसेन के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री थे.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आरोपी बेटे जितेंद्र बिसेन को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. जितेंद्र पेशे से एक रसोइया है. पुलिस के अनुसार, तुलसीराम बिसेन की पत्नी और दो बेटों सहित पूरा परिवार उनकी शराब की लत और गाली-गलौज से परेशान था.
रविवार रात तुलसीराम शराब के नशे में घर लौटे और बेटे जितेंद्र से बहस करने लगे. उस समय घर में केवल जितेंद्र मौजूद था. गुस्से में आकर जितेंद्र ने अपने पिता पर लोहे की छड़ से कई बार वार किया. तुलसीराम को सिर, गर्दन और छाती पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना का पता तब चला जब तुलसीराम का छोटा बेटा घर लौटा और अपने पिता को खून से लथपथ हालत में पाया. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
शुरुआती जांच में सामने आया कि तुलसीराम का नशे की लत के कारण अक्सर अपने परिवार के साथ झगड़ा होता था. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान जितेंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि वह अपने पिता की आदतों और गाली-गलौज से परेशान था. पड़ोसियों के अनुसार, तुलसीराम का परिवार उनकी शराब की लत और हिंसक स्वभाव से बेहद परेशान था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










