
नागपुर: डार्क वेब पर एक्टिव था गिरफ्तार पत्रकार, एटीएस ने बरामद किए आपत्तिजनक दस्तावेज
AajTak
नागपुर एटीएस ने छात्र पत्रकार रेजाज सिदीक को डार्क वेब पर सक्रिय पाते हुए देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है. उस पर भड़काऊ पोस्ट, हथियार के साथ तस्वीर साझा करने और आतंकियों को समर्थन देने के आरोप हैं. UAPA और भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी जांच एटीएस को सौंपी गई है.
महाराष्ट्र एटीएस की नागपुर इकाई के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आतंकी संगठनों का समर्थन करने के आरोप में यूएपीए और भारतीय न्याय संहिता के कड़े प्रावधानों के तहत इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए छात्र कार्यकर्ता-सह-पत्रकार डार्क वेब पर एक्टिव थे.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. बाद में 11 मई को उसके केरल स्थित घर पर छापा मारा गया, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए.
भड़काऊ कमेंट शेयर करता था अधिकारी के अनुसार, 'प्रारंभिक जांच में उसके डिजिटल उपकरणों से यह जानकारी मिली है कि वह डार्क वेब पर सक्रिय था और वहां भड़काऊ टिप्पणियां और विचार साझा करता था. अब ये उपकरण साइबर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे.'
कैसे करते हैं इस्तेमाल डार्क वेब इंटरनेट का वह हिस्सा होता है जो सामान्य सर्च इंजन से नहीं मिलता और विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता है. यह आमतौर पर गुमनामी और गैरकानूनी गतिविधियों के लिए जाना जाता है. अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी की पुलिस हिरासत रविवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है.
रेजाज की ऑनलाइन गतिविधियों में उकसाने वाले पोस्ट शामिल थे, जिनमें से एक में वह हथियार लेकर नजर आ रहा था. यह तस्वीर नागपुर में एक राइफल की दुकान पर जाने के बाद ली गई थी. इस आधार पर उस पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराएं लगाई गईं, जिनमें धारा 149 (सरकार के खिलाफ युद्ध की तैयारी), 192 (दंगा भड़काने की मंशा), 351 (आपराधिक धमकी) और 353 (अशांति फैलाने वाले बयान) शामिल हैं.
जांच के बाद उस पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 38 और 39 भी जोड़ी गई हैं, जो किसी आतंकी संगठन की सदस्यता और उन्हें समर्थन देने से संबंधित हैं. इसके बाद केस की जांच लोकल पुलिस से हटाकर एटीएस को सौंप दी गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










