
नागपुर को ही कांग्रेस के स्थापना दिवस के लिए क्यों चुना? मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के लिए महाराष्ट्र के नागपुर को क्यों चुना. उन्होंने कहा कि देश को संदेश देने के लिए पार्टी ने नागपुर को चुना है कि कांग्रेस अपनी विचारधारा से कभी नहीं रुकेगी.
कांग्रेस पार्टी का आज 139वां स्थापना दिवस मना रही है. इसके लिए नागपुर में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शामिल होंगे. इसके अलावा सोनिया गांधी को भी शामिल होना था, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वो इस रैली में शामिल नहीं हो पाएंगी. प्रियंका गांधी, सोनिया के साथ हैं, इसलिए वो भी इसमें शामिल नहीं हो पाएंगी.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के लिए महाराष्ट्र के नागपुर को क्यों चुना. उन्होंने कहा कि देश को संदेश देने के लिए पार्टी ने नागपुर को चुना है. पार्टी नेता यहीं से संदेश देंगे कि कांग्रेस अपनी विचारधारा से ही आगे बढ़ेगी.
खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस का स्थापना दिवस है, बहुत बड़ी संख्या में मिलकर संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी अपनी विचारधारा से कभी रुकने वाली नहीं है. विचारधारा से आगे बढ़ेगी. इसके लिए हम देश को नागपुर से संदेश देना चाहते हैं."
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही है तो इस पर खड़गे ने कहा कि हर चीज में इलेक्शन नहीं होता है. हम तो सेलिब्रेशन कर रहे हैं. इसमें हमारे लोगों को संदेश देंगे कि 2024 चुनाव के लिए हमको काम करना है.
वहीं कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर भी काम कर रही है. इसको लेकर पार्टी द्वारा बनाएगी गई पांच सदस्यीय कमेटी अपने प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ मुलाकात कर रही है और सीटों को लेकर चर्चा कर रही है. इसी कमेटी के सदस्य सलमान खुर्शीद भी नागपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि इस दौरान वह पश्चिम बंगाल के पार्टी नेताओं से मुलाकात कर सीटों की सहमति पर बातचीत करेंगे. उन्होंने बताया कि हर प्रांत से बात करने के बाद वो इंडिया गठबंधन के सहयोगियों से चर्चा करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










