
नागपुर के फार्महाउस पर रेव पार्टी में पुलिस की छापेमारी, क्रिकेट बुकी समेत 8 गिरफ्तार
AajTak
नागपुर के ग्रामीण इलाके में एक फार्महाउस पर चल रही रेव पार्टी पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा. पुलिस ने चार पुरुषों और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया, जिनमें एक क्रिकेट बुकी भी शामिल है. मौके से ड्रग्स, शराब और हुक्का बरामद हुआ. फार्महाउस मालिक सुनील अग्रवाल समेत सभी पर मामला दर्ज किया गया है.
नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शहर के ग्रामीण इलाके में स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारकर रेव पार्टी का खुलासा किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के बाहर एक फार्महाउस में पार्टी चल रही है. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की.
फार्महाउस से पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें चार पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए पुरुषों के नाम सुनील अग्रवाल, निलेश गढ़िया, गौतम जैन और मितेश खक्कर हैं. पुलिस के अनुसार सुनील अग्रवाल फार्महाउस का मालिक है और वही पार्टी का आयोजक भी था.
फार्महाउस में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़
पुलिस को फार्महाउस से ड्रग्स, शराब की बोतलें और हुक्का बरामद हुए हैं. बताया गया है कि फार्महाउस को चारों ओर से बंद रखा गया था ताकि किसी को शक न हो. फार्महाउस के दरवाजे लॉक कर दिए गए थे.
पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में से एक व्यक्ति क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने सभी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस फार्महाउस में रेव पार्टी आयोजित करने वालों की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










