
नाइट शिफ्ट में असुरक्षित महसूस करते हैं देश के 24% डॉक्टर्स, IMA की स्टडी में दावा
AajTak
अगस्त 2024 में, भारत के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में अपने वर्कप्लेस पर रात की ड्यूटी के दौरान एक युवा महिला डॉक्टर के साथ रेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने देश भर में विरोध प्रदर्शन और बेहतर वर्कप्लेस सेफ्टी की वकालत करने वाले डॉक्टरों के संगठनों द्वारा सर्विस सटडाउन बंद करने को प्रेरित किया.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा नाइट शिफ्ट के वक्त डॉक्टरों के बीच सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उजागर करने के लिए किए गए एक सर्वे में पूछे जाने पर कई डॉक्टर्स ने असुरक्षित (24.1%) या बहुत असुरक्षित (11.4%) महसूस करने की बात कही है. इस सर्वे में 3,885 व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिससे यह सर्वे नाइट शिफ्ट के वक्त सुरक्षा मुद्दे पर भारत में सबसे बड़ा सर्वे बन गया. अगर असुरक्षित महसूस करने वाले लोगों की बात की जाए, तो ऐसे लोगों में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी.
61% इंटर्न्स या पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी थे. कुछ MBBS कोर्सेज में जेंडर रेशियो के अनुरूप, महिलाओं की तादाद 63 फीसदी थी. नाइट शिफ्ट के वक्त 45 फीसदी जवाब देने वालों के पास ड्यूटी रूम उपलब्ध नहीं था. जिन लोगों के पास ड्यूटी रूम तक पहुंच थी, उनमें सुरक्षा की भावना ज्यादा थी. ड्यूटी रूम अक्सर भीड़भाड़, गोपनीयता की कमी और ताले गायब होने की वजह से अपर्याप्त थे, जिससे डॉक्टरों को वैकल्पिक रेस्ट रूम खोजने के लिए मजबूर होना पड़ा.
उपलब्ध ड्यूटी रूम में से एक तिहाई में अटैच्ड बाथरूम नहीं था. आधे से ज्यादा मामलों (53%) में, ड्यूटी रूम वार्ड/इमरजेंसी एरिया से दूर था. वर्कप्लेस पर डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा की रिपोर्टे्स बढ़ रही हैं.
हाल ही में सामने आए हैं कई ऐसे मामले
अगस्त 2024 में, भारत के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में अपने वर्कप्लेस पर रात की ड्यूटी के दौरान एक युवा महिला डॉक्टर के साथ रेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने देश भर में विरोध प्रदर्शन और बेहतर वर्कप्लेस सेफ्टी की वकालत करने वाले डॉक्टरों के संगठनों द्वारा सर्विस सटडाउन बंद करने को प्रेरित किया.
हाल ही में, चेन्नई के सरकारी हॉस्पिटल में ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर को स्टेज 4 कैंसर से मरने वाले एक मरीज के बेटे ने बेरहमी से चाकू घोंप दिया. ये सभी घटनाएं अस्पतालों के अंदर नाइट शिफ्ट और अन्य कामकाजी घंटों के दौरान डॉक्टरों की सुरक्षा के मुद्दे फिर से याद दिलाती हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








