
नाइजीरियन के पास मिली 42 लाख की ड्रग्स... विदेश से आकर कैसे करने लगा स्मगलिंग, जांच में जुटी
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक नाइजीरियन नागरिक को पकड़ा है. पुलिस का कहना है कि उसके पास 214 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 42.8 लाख रुपये है. आरोपी को NDPS एक्ट के तहत अरेस्ट कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 214 ग्राम मेफेड्रोन (MD) बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 42.8 लाख रुपये आंकी गई है. यह सिंथेटिक स्टिमुलेंट ड्रग नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत प्रतिबंधित है.
एजेंसी के अनुसार, यह गिरफ्तारी 11 अक्टूबर को एंटी-नारकोटिक्स सेल की नियमित पेट्रोलिंग के दौरान हुई. टीम ने नालासोपारा के क्रिकेट क्लब ग्राउंड के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा. जब उसे रोका गया और तलाशी ली गई, तो उसके पास से प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद हुई.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 45 वर्षीय कालु बैसी चुक्वुएमेका के रूप में हुई है. वह नालासोपारा के प्रगति नगर में रह रहा था. वह नाइजीरियन नागरिक है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: चुनाव के बीच 9 दिन में 34 करोड़ की नकदी-शराब-ड्रग्स जब्त, इलेक्शन कमीशन ने सभी एजेंसियों को किया सतर्क
पालघर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हैं कि यह ड्रग सप्लाई नेटवर्क कैसे काम कर रहा था और इसके अन्य सदस्य कौन हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह ड्रग किस बड़े नेटवर्क का हिस्सा है या इसे सीधे अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चैन से लाया गया है.
आरोपी के पास मिली इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स यह संकेत है कि राज्य और देश में ड्रग्स की तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क अभी भी सक्रिय हैं. पुलिस अब आरोपी के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, लेन-देन और संपर्कों की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके. फिलहाल कालु बैसी चुक्वुएमेका की हिरासत में पूछताछ जारी है और पुलिस उम्मीद कर रही है कि इससे पूरे सप्लाई नेटवर्क का खुलासा होगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










