
नहीं हो रहा आपका फेवरेट The Kapil Sharma Show ऑफएयर, सामने आई नई जानकारी
AajTak
"हो सकता है कि जून के महीने में शो पर ब्रेक लगाया जाए, क्योंकि कपिल शर्मा यूएस और कनाडा टूर पर रहेंगे और वहां बिजी होंगे. हालांकि, इस समय टीम कोशिश में जुटी है कि उस दौरान के लिए इतने एपिसोड्स तैयार कर लिए जाए, जिससे वह प्रसारित हो सकें."
पिछले साल जून के महीने में कपिल शर्मा का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' जरूर ऑफ एयर हो गया हो, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है. कपिल शर्मा के फैन्स के लिए खुशखबरी है. पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि कपिल शर्मा का शो ऑफ एयर होने वाला है, क्योंकि कॉमेडियन जून और जुलाई के महीने में विदेश टूर पर जा रहे हैं. वह वहां लाइव परफॉर्मे करेंगे. अब खबर आ रही है कि शो ऑफ एयर नहीं होगा.
सूत्र ने दी जानकारी सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने बताया, "शो ऑफ एयर होने जा रहा है, ऐसी कोई बात नहीं है. यह मात्र अफवाह है. शो इस तरह अचानक ऑफ एयर नहीं होगा. अभी तक शो ऑफ एयर करने की कोई प्लानिंग नहीं है. हम जिस तरह शूट करते हैं, उसी तरह शूटिंग कर रहे हैं. बल्कि हमारे शूट्स अप्रैल के अंत तक लाइन्डअप हो रखे हैं."
क्या फिर से ऑफ एयर होने जा रहा 'The Kapil Sharma Show'? ये है वजह
सूत्र ने आगे कहा कि ऐसा भी नहीं कि शो कुछ समय के लिए बंद नहीं किया जा सकता. हो सकता है कि जून के महीने में इसपर ब्रेक लगाया जाए, क्योंकि कपिल शर्मा यूएस और कनाडा टूर पर रहेंगे और वहां बिजी होंगे. हालांकि, इस समय टीम कोशिश में जुटी है कि उस दौरान के लिए इतने एपिसोड्स तैयार कर लिए जाएं, जिससे वह प्रसारित हो सकें. टीम इस समय एपिसोड्स का बैंक बनाने में लगी हुई है.
The Kapil Sharma Show: जब Anup Jalota की स्टूडेंट ने 'मा-पा' गाने से किया मना, वजह सुन नहीं रुकेगी हंसी
सूत्र ने आगे कहा कि कपिल शर्मा के शो की कास्ट जब टूर पर होगी तो उस दौरान यह बैंक में रखे गए एपिसोड्स को प्रसारित किया जाएगा. जून के महीने में शो कुछ समय के लिए ब्रेक भी ले सकता है. कपिल शर्मा को भी सीजन के बीच में छोटे ब्रेक लेना पसंद है. हालांकि, अभी तक कुछ भी पुख़्ता नहीं हो पाया है. बता दें कि पिछले साल कपिल शर्मा ने जनवरी के महीने में पत्नी गिन्नी चतरथ की प्रेग्नेंसी पर ब्रेक लिया था. वह दूसरी बार पिता बने थे. परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते थे, इसलिए शो पर ब्रेक लगाए गए थे.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










