
नहीं हुई नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति तो... येदियुरप्पा से बोले कर्नाटक बीजेपी विधायक, बिना LoP नहीं अटेंड करें विधानसभा सत्र
AajTak
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का रण कांग्रेस ने जीता था, लेकिन इसके बाद से बीजेपी में आंतरिक तौर पर सबकुछ ठीक न होने की खबरें सामने आई थीं. नतीजन राज्य में सरकार बन गई और विधानसभा का सत्र भी हो लिया, लेकिन बीजेपी अब तक नेता प्रतिपक्ष नहीं तय कर पाई है. विधायकों ने कहा कि सत्र से पहले LoP की नियुक्ति नहीं की जाती है तो वे बेलगावी शीतकालीन विधानसभा सत्र में शामिल नहीं होंगे.
मंगलवार को बीजेपी बेंगलुरु कार्यालय में बीएस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में बीजेपी की आंतरिक बैठक हुई. इस दौरान विपक्ष के नेता की नियुक्ति नहीं करने का मुद्दा उठा. इस मामले पर अपनी निराशा और हताशा व्यक्त करते हुए, बीजेपी विधायकों ने एक कदम आगे बढ़कर येदियुरप्पा से कहा कि अगर, सत्र से पहले LoP की नियुक्ति नहीं की जाती है तो वे बेलगावी शीतकालीन विधानसभा सत्र में शामिल नहीं होंगे. बीजेपी सूत्र के मुताबिक, "बैठक में एक विधायक ने कहा कि वे विपक्ष के नेता के बिना विधानसभा सत्र में शामिल नहीं होंगे."
विधायकों ने कहा कि अभी तक कोई विपक्षी नेता नहीं होने को लेकर कांग्रेस के लगातार हमलों से वे शर्मिंदा हैं. उनके पास देने के लिए कोई जवाब नहीं है. प्रेस वार्ता के दौरान, फॉर्मर सीएम येदियुरप्पा ने कहा, "बेलगावी विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष का एक नेता सुनिश्चित करने के लिए हमारी ओर से सभी प्रयास किए जाएंगे. अंततः, यह हाईकमान पर छोड़ दिया गया है."
बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का रण कांग्रेस ने जीता था, लेकिन इसके बाद से बीजेपी में आंतरिक तौर पर सबकुछ ठीक न होने की खबरें सामने आई थीं. नतीजन राज्य में सरकार बन गई और विधानसभा का सत्र भी हो लिया, लेकिन बीजेपी अब तक नेता प्रतिपक्ष नहीं तय कर पाई है. बल्कि बीते सत्र में तो बीजेपी बिना नेता प्रतिपक्ष के ही शामिल हुई थी. अब आगामी समय में विधानसभा का शीतकालीन सत्र होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही विधायक नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करने की मांग उठा रहे हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस लगातार उनपर हमलावर है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष न होने के कारण वह कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं.
बता दें कि चुनाव नतीजों के बाद से अलाकमान ने इसको लेकर चर्चा कर दी थी कि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नलीन कुमार कतील का कार्यकाल समाप्त हुए करीब एक साल हो गया उनकी जगह नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए लेकिन पार्टी हाईकमान अभी तक नए प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला नहीं कर पाई हैं. तमाम कोशिशों के बाद भी कर्नाटक के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का नाम घोषित नहीं किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










