
नहीं रहीं लोकगायिका शारदा सिन्हा, 72 की उम्र में दिल्ली के एम्स में हुआ निधन
AajTak
भोजपुरी लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है. दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.
भोजपुरी लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है. दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. ये उनके चाहनेवालों के लिए बेहद दुखभरी खबर है. अपनी मधुर आवाज से फैंस का दिल जीतने वाली शारदा अब हमेशा के लिए चुप हो गई हैं. लेकिन उनकी आवाज सदा चाहनेवालों का मनोरंजन करती रहेगी और इसी के साथ सिंगर सभी की यादों में जिंदा रहेंगी.
सोमवार रात खबर आई थी कि शारदा की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. 2018 में उन्हें मल्टिपल मायलोमा होने की खबर सामने आई थी. ये एक घातक किस्म का ब्लड कैंसर है. तभी से लगातार उनका इलाज चल रहा था.
बेटे अंशुमन ने की पोस्ट
शारदा सिन्हा की तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन की खबर की पुष्टि बेटे अंशुमन सिन्हा ने कर दी है. सिंगर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए अंशुमन ने लिखा, 'अंशुमन सिन्हा द्वारा किया गया पोस्ट. आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे. मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है. मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं.'
सोमवार को बिगड़ी तबियत शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया पर सिंगर की हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया था. शारदा सिन्हा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर अंशुमन ने बताया था कि उनकी मां की हालत गंभीर है और डॉक्टर्स अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं. शारदा सिन्हा कैंसर से जूझ रही थीं और उन्हें 26 अक्टूबर को एम्स, दिल्ली में भर्ती करवाया गया था.
शारदा सिन्हा के बेटे ने भावुक होते हुए बताया कि 'इस बार ये सच्ची खबर है. मां वेंटिलेटर पर हैं. अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है. प्रार्थना जारी रखिए. बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं. मुश्किल है, काफी मुश्किल है. इस बार काफी मुश्किल है. बस यही प्रार्थना कीजिए कि वो इससे बाहर आ सकें. ये रियल अपडेट है. अभी उनसे मिलकर आया हूं. छठी मां कृपा करें. अभी फिलहाल डॉक्टर्स मिले तो उन्होंने यही कहा है कि अचानक केस बिगड़ा है. अभी सब कोशिश कर रहे हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








