
नहीं थम रहा पिटबुल का आतंक, गाजियाबाद की सोसाइटी में एक और बच्ची को काट कर किया घायल
AajTak
पिटबुल कुत्ते का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. गाजियाबाद की एक सोसाइटी में पार्क में खेल रही बच्ची पर पिटबुल ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. इस घटना के बाद से बच्ची काफी डरी हुई है. उसके दोनों पैरों पर कुत्ते के काटने के निशान पाए गए हैं.
दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक बार फिर पिटबुल कुत्ते का आतंक देखने को मिला है. ताजा मामला इंदिरापुरम के सिविटेक सोसाइटी का है जहां एक पिटबुल कुत्ते ने 11 साल की बच्ची पर हमला कर दिया है जिसमें वो लहूलुहान हो गई. बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
बता दें कि पिटबुल डॉग द्वारा काटे जाने के कई मामले गाजियाबाद में बीते कुछ दिनों में सामने आ चुके हैं. जानकारी के मुताबिक राम्प्रस्था ग्रीन कैम्पस की सिविटेक सोसायटी में बीते बुधवार की शाम को 11 साल की बच्ची तनिष्का खेल रही थी और इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया.
तनिष्का को पिटबुल कुत्ते ने दोनों पैरों में काट लिया. बच्ची अपने पालतू पेट्स को घुमाने नीचे उतरकर सोसायटी कैंपस में पहुंची थी जहां घूम रहे पिटबुल ने बच्ची पर हमला कर दिया. बच्ची की मां के अनुसार पिटबुल उसके मालिक की लापरवाही की वजह फ्लैट से बाहर आ गया था.
घटना के बाद बच्ची को उपचार के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई. बच्ची के दोनों पैरों में पिटबुल ने काटा हैं और बच्ची के पैर पर कुत्ते के काटने के निशान भी हैं.
पीड़ित बच्ची छठी कक्षा की छात्रा है और घटना के बाद से बहुत डरी हुई है. वहीं इस घटना से सोसाइटी के लोग भी घबराए हुए हैं. घटना को लेकर बच्ची के परिवार में काफी नाराजगी है. उनका कहना है कि सोसाइटी में पिटबुल जैसे कुत्ते नहीं पालने चाहिए.
वहीं पीड़ित बच्ची के परिवार ने घटना की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है जिसके बाद केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बता दें कि अभी हाल ही में पिटबुल कुत्ते ने लखनऊ में एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










