
'नहीं करूंगा नौकरी', 400 करोड़ हाथ लगते ही शख्स का ऐलान!
AajTak
एक शख्स ने लॉटरी में 432 करोड़ रुपए की धनराशि जीती. उसे शुरुआत में अपनी जीत पर यकीन ही नहीं हुआ. खास बात यह रही कि करोड़ों रुपए की धनराशि जीतने के तुरंत बाद उसने नौकरी से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया. शख्स ने कहा- मेरा परिवार कंप्लीट है. पोता क्रिसमस पर डॉग चाहता है, अब मैं खरीद दूंगा.
लॉटरी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने पावरबॉल गेम में 432 करोड़ रुपए की धनराशि जीती. विजेता ने करोड़ों रुपए की धनराशि जीतने के तुरंत बाद ऐलान कर दिया कि अब वह नौकरी नहीं करेंगे और रिटायरमेंट ले रहे हैं. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी आ गए.
लॉटरी जीतने के बाद शख्स ने news.com.au से बात करते हुए कहा- मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मुझे जैकपॉट राशि जीतने का कॉल आएगा और मेरी जिंदगी बदल दी जाएगी. हालांकि, विजेता की पहचान जाहिर नहीं की गई है.
विजेता ने कहा कि मेरा परिवार कंप्लीट है, मेरा पोता क्रिसमस के लिए कुत्ता चाहता है जो उसे देने की कोशिश करूंगा. अब उसके पास दुनिया भर के कुत्ते हो सकते हैं. इस शख्स ने कहा कि मैं अपनी सर्विस पूरी कर चुका हूं, अब रिटायरमेंट ले लूंगा.
बता दें कि पावरबॉल ड्रॉ की 1296 करोड़ रुपए की इनामी राशि, तीन लकी विजेताओं में बांटी गई. पिछले महीने की 27 तारीख को जब पावरबॉल ड्रॉ निकाला गया तो विनर नंबर 10, 4, 12, 18, 2, 34 और 7 थे. सबसे महत्वपूर्ण पॉवरबॉल नंबर 7 था. जब शख्स ने लॉटरी में जीते 16605 करोड़ कुछ दिनों पहले अमेरिकका में पावरगेम खेलने वाले शख्स ने 16605 करोड़ रुपए की इनामी राशि अपने नाम की थी. शख्स ने लॉटरी का टिकट अमेरिका के कैलिफोर्निया से खरीदा था.
एक ही नंबर पर परिजनों ने लगाया था दांव, और... अमेरिका के मैरीलैंड में रहने वाले परिवार के तीन सदस्यों ने पिछले महीने लॉटरी ड्रॉ में एक ही तरह के नंबर पर दांव लगाया, इसके बाद प्रत्येक सदस्य ने 41 लाख रुपए की इनामी राशि जीती थी.
ऐसे लोग बने हाल में विजेता - अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना की कैथरीन रॉबिंसन ने 800 रुपए का खर्चा कर 1 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










