
'नहीं कराऊंगी RTPCR टेस्ट', स्टेशन पर लड़की ने किया हंगामा-गाली दी, वीडियो वायरल
AajTak
पुलिस के साथ बदतमीजी के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं. कुछ दिन पहले दिल्ली में एक कपल ने पुलिस के साथ बदसलूकी की. अब एक ऐसा ही वीडियो राजस्थान के जोधपुर से आया है, जहां पर रेलवे स्टेशन पर एक लड़की ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलोच करती हुई दिखाई दे रही है.
पुलिस के साथ बदतमीजी के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं. कुछ दिन पहले दिल्ली में एक कपल ने पुलिस के साथ बदसलूकी की. अब एक ऐसा ही वीडियो राजस्थान के जोधपुर से आया है, जहां पर रेलवे स्टेशन पर एक लड़की ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलोच करती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला पुलिसकर्मी बड़े आराम से लड़की कोरोना टेस्ट कराने के लिए बोल रहे हैं. लेकिन लड़की उनकी एक नहीं सुन रही है. पहले वो फोन पर किसी से इसकी शिकायत करती है. बोलती है कि उसे टेस्ट नहीं करना है और यहां पर जबरदस्ती उसका टेस्ट करवाया जा रहा है. फिर महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ जाती है. करीब 1 घंटे तक रेल कर्मचारी और जीआरपी पुलिस के जवान लड़की को समझाते रहे. लेकिन उसने किसी की कोई बात नहीं मानी. लड़की देर शाम भोपाल एक्सप्रेस से एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए जोधपुर आई थी. राज्य सरकार ने दूसरे प्रदेश से आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर रखा है. जब उससे कोरोना रिपोर्ट के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उसके पास नहीं है .More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












