
'नशे में है ड्राइवर...' हादसे से पहले लोगों ने छीन ली थी चाबी... प्रिंसिपल की एक गलती 6 बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुई
AajTak
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे में पता चला है कि बस ड्राइवर को नशे की हालत में देखकर कुछ ग्रामीणों ने रोका था और चाबी छीन ली थी. इसके बाद जब स्कूल प्रबंधन से बात हुई तो स्कूल की ओर से कहा गया कि ड्राइवर को हटा दिया जाएगा, अभी चाबी देकर उसे जाने दीजिए.
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटने से छह मासूमों की जान चली गई. इस घटना को लेकर खुलासा हुआ है कि ग्रामीणों ने ड्राइवर को नशे में देख बस रोककर चाबी छीन ली थी. इसके बाद स्कूल प्रबंधन से जब ग्रामीणों ने बात की तो उन्होंने कहा था कि आज चाबी दे दो, हम इस ड्राइवर को हटा देंगे. अगर स्कूल प्रबंधन ग्रामीणों की बात मान लेता तो छह मासूम बच्चों की जान बच जाती.
बता दें कि हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में हुए स्कूल बस हादसे में 6 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ पहुंचीं. उन्होंने कहा कि इसमें सबसे बड़ी लापरवाही तो यही है कि छुट्टी के दिन स्कूल क्यों खोला गया. इस मामले में बस चालक के साथ-साथ स्कूल प्रिंसिपल और संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा.
ये हादसा कैसे हुआ? क्या हादसे को रोका जा सकता था? इस पूरे मामले में किसकी लापरवाही रही? इन सवालों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की. इस दौरान लोगों ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ है, वहां से पहले रास्ते में जो गांव पड़ता है, वहां ग्रामीणों ने बस को रोककर चाबी छीन ली थी, क्योंकि बस चालक शराब के नशे में था.
यह भी पढ़ें: ईद के दिन हरियाणा में बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत
इस दौरान ग्रामीणों को फोन पर स्कूल प्रबंधन की ओर से भरोसा दिलाया गया कि वे इस ड्राइवर को हटा देंगे. फिलहाल बस चालक को चाबी दे दें. इसके बाद ड्राइवर बस को लेकर वहां से निकल गया और कुछ दूर बाद उन्हाणी गांव के पास तेज रफ्तार बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पेड़ से टकरा गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










