
नशे में धुत यात्री ने विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की, रोकने पर किया हंगामा, CISF ने दबोचा
AajTak
विमान में नशे की हालत में यात्रियों द्वारा हंगामा करने के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला इंडिगो की फ्लाइट में सामने आया. इसमें बैठे एक यात्री ने नशे की हालत में विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की और रोकने पर हंगामा किया. विमान दिल्ली से बेंगलुरु जा रहा था. लैंड होने के बाद विमान के कैप्टन ने आरोपी को सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया है.
दिल्ली-बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 308 में सवार एक 40 वर्षीय यात्री ने शुक्रवार को नशे की हालत में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की. यह देखते ही क्रू मेंबर ने विमान के कैप्टन को इसकी तुरंत सूचना दी, जिसके बाद यात्री को रोकने की कोशिश की गई. हालांकि उसने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद फ्लाइट के लैंड करने के बाद यात्री को बेंगलुरु में सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया.
यहां उसका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पााया गया. यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजकर 56 मिनट पर हुई. इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता का कहना है कि उड़ान के सुरक्षित संचालन से कोई समझौता नहीं किया गया और अनियंत्रित यात्री को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया.
डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक यात्री कानपुर का रहने वाला है, जिसका नाम प्रतीक है. उनके खिलाफ 3 धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. प्रतीक एक ई-कॉमर्स फर्म में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता है. प्रतीक पर आईपीसी की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य), धारा 290 (सार्वजनिक उपद्रव) और धारा 11ए (जानबूझकर गैरकानूनी कार्य करना) के तहत विमान अधिनियम 1934 के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि उन्हें अभी तक अरेस्ट नहीं किया गया है.
मार्च: फ्लाइट में दो यात्रियों ने नशे में किया हंगामा
इससे पहले दुबई से मुंबई आ रही फ्लाइट में दो यात्रियों दत्तात्रेय बापरेडकर और जॉन जॉर्ज डिसूज़ा ने 23 मार्च को नशे में हंगामा किया था. एयरलाइंस की शिकायत पर इस मामले में मुंबई की सहार पुलिस ने दोनों यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. यात्रियों पर आरोप था कि पहले उन्होंने सीट पर बैठकर शराब पी और फिर फ्लाइट में जब सभी यात्रियों को बैठने को कहा गया था तब ये सीट पर खड़े होकर हंगामा करने लगे. जब उन्हें बैठने को कहा गया तो उन्होंने गाली गलौज की.
पहले भी सामने आ चुका हैं बदसलूकी के मामले

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








