
नशे में धुत, नाचते-नाचते गिर पड़ी... मुस्कान का नया VIDEO आया सामने, साहिल की बाहों में लिपटती दिखी
AajTak
Meerut Saurabh Murder Case: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर कहा जा रहा है कि मुस्कान और साहिल पूरी तरह से नशे में धुत हैं. मुस्कान कभी प्रेमी साहिल की बाहों में लिपटती दिख रही है तो कभी डांस मूव्स दिखा रही है. साहिल भी मुस्कान की कंपनी को एन्जॉय कर रहा है.
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में नई-नई बातें निकलकर सामने आ रही हैं. भले ही हत्यारोपी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल में बंद हैं, लेकिन उनके कारनामे लोगों को चौंका दे रहे हैं. इस बीच दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मुस्कान साहिल के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही है. दोनों गले मिलते हुए, मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वहीं, आसपास मौजूद लोग उनकी हरकतों को देख रहे हैं.
बताया जा रहा है कि 3-4 मार्च की रात को सौरभ का कत्ल करने के बाद दोनों ने 14 मार्च को हिमाचल प्रदेश में होली खेली थी. 45 सेकंड से अधिक के इस वीडियो में 'कातिल' मुस्कान होली पार्टी में डांस कर रही है. इस दौरान वह नशे में जान पड़ती है. क्योंकि, नाचते-नाचते वह एक जगह गिर जाती है. साहिल उसे संभालता है. हालांकि, साहिल भी लड़खड़ा रहा है.
साहिल की बाहों में दिखी मुस्कान
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर आशंका जताई जा रही है कि मुस्कान और साहिल पूरी तरह से नशे में धुत हैं. मुस्कान कभी प्रेमी साहिल की बाहों में लिपटती दिख रही है तो कभी डांस मूव्स दिखा रही है. साहिल भी मुस्कान की कंपनी को जमकर एन्जॉय कर रहा है.
उनके वीडियो पर यूजर्स का कहना है कि पति सौरभ राजपूत की निर्ममता से हत्या करने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ कैसे बेशर्मी से डांस कर सकती है. कैसे वो इतनी बेफिक्री से होली पार्टी में मौज-मस्ती कर सकती है. फिलहाल, दोनों का वीडियो चर्चा का विषय बन गया है.
हालांकि, इससे पहले भी मुस्कान और साहिल के कई वीडियो सामने आ चुके हैं. एक जगह मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ डांस और पब में मौज मस्ती कर रही थी. मुस्कान और साहिल के डांस का एक वीडियो भी सामने आया था. इसके अलावा मुस्कान का साहिल को केक खिलाने का वीडियो भी सामने आया था. केक खाकर साहिल ने मुस्कान को किस भी किया था.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










