
नशे में धुत जमीन पर पड़ा मिला सरकारी शिक्षक, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर प्रशासन को सौंपा
AajTak
राजस्थान के धौलपुर जिले (Rajasthan Dholpur) में एक सरकारी शिक्षक (Government teacher) स्कूल में नशे में धुत मिला. ग्रामीणों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर अधिकारियों से मामले की शिकायत की. अधिकारियों का कहना है कि वे जांच करवा रहे हैं.
राजस्थान के धौलपुर जिले (Rajasthan Dholpur) में एक सरकारी शिक्षक (Government teacher) नशे में धुत मिला. ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक शराब पीकर स्कूल आता है. ग्रामीणों ने इस मामले का वीडियो बनाकर प्रशासन से शिकायत की है. अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है. इस मामले की जांच कराई जा रही है. जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के अनुसार, यह मामला राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ उप खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत परौआ के गांव बल्दियापुरा का है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने वाला एक शिक्षक शराब के नशे में स्कूल आता है. शिक्षक के नशे में पड़े होने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो कुछ युवा स्कूल पहुंच गए और उन्होंने वीडियो बनाते हुए इसकी शिकायत उपखंड प्रशासन से कर दी. उपखंड अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को स्कूल भेजकर जांच करने के आदेश दिए.
गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ है शिक्षक
ग्रामीणों ने उपखंड प्रशासन से शिकायत कर कहा है कि शिक्षक अक्सर शराब पीकर स्कूल आता है. ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षक पप्पू कुशवाह विगत कई वर्षों से गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ है. शराब पीकर विद्यालय आता है, जिसके चलते स्कूल में बच्चो की पढ़ाई बाधित हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
जिला शिक्षा अधिकारी बोले- जांच के आधार की जाएगी कार्रवाई
ग्रामीण छिंगाराम ने कहा कि शिक्षक स्कूल में शराब पीकर आते हैं. ऑफिस में शराब पीकर पड़े रहते हैं. जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक केदार गिरी ने कहा कि यह प्रकरण हमारे संज्ञान में आया है. राजकीय प्राथमिक विद्यालय बल्दियापुरा में एक शिक्षक शराब के नशे में पाया गया है. इस मामले की जांच सीबीईओ सैपऊ के द्वारा की गई है. जांच के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी, शिक्षक के विरुद्ध की जाएगी. विभाग की छवि को कोई भी अध्यापक दाग लगाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










