
नशे में घर लौटा बेटा, झगड़ा करने लगा... गुस्से में आकर पिता ने कुल्हाड़ी से खत्म कर दी जिंदगी
AajTak
ओडिशा के जाजपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां घरेलू विवाद इतना बढ़ा कि एक पिता ने गुस्से में अपने बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. शराब के नशे में घर लौटे बेटे और पिता के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खून-खराबे में बदल गई.
ओडिशा के जाजपुर की इस घटना ने पूरे गांव को सन्न कर दिया. यहां घरेलू विवाद के बीच पिता ने गुस्से में आकर अपने बेटे की जान ले ली. जब लोगों को पता चला तो सनसनी फैल गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना जाजपुर के जेनापुर थाना क्षेत्र के बिछखंडी सबरसाही गांव की है. यहां रहने वाला 30 साल का संभु नायक रोज की तरह काम से लौटा. वह नशे में था. संभु दिहाड़ी मजदूर था, अक्सर शराब पीकर घर लौटता था. घर पहुंचते ही पिता-पुत्र के बीच झगड़ा शुरू हो गया. मामूली घरेलू विवाद गाली-गलौज में बदल गया और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई.
संभु का पिता 55 वर्षीय कंठिया नायक गुस्से से तमतमा उठा. पहले दोनों में धक्का-मुक्की हुई, लेकिन अचानक कंठिया ने घर के कोने में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और बेटे पर कंठिया ने वार कर दिया. संभु जमीन पर गिर पड़ा और वहीं उसकी सांसें थम गईं. घर के आंगन में चीखें गूंज उठीं.
यह भी पढ़ें: होटल के कमरे में गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर प्रेमी ने किया सुसाइड… शक के चलते दिया वारदात को अंजाम
परिवारजन और पड़ोसी दौड़े तो देखा कि संभु खून से लथपथ पड़ा है. घटना के बाद कंठिया भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन गांववाले गुस्से में थे. उन्होंने उसे पकड़ लिया और घर के एक कमरे में बंद कर दिया, ताकि पुलिस आकर उसे ले जा सके. इस बीच किसी ने जेनापुर थाने को सूचना दी.
कुछ देर बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंठिया नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










