
नशे के खिलाफ पर एमपी पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 घंटे में जब्त किए 10 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ
AajTak
भोपाल, खरगौन, सिवनी, छिंदवाड़ा और नीमच में हुई बड़ी कार्रवाही प्रदेशव्यापी अभियान के पहले दिन पुलिस को 43 स्थानों पर अवैध मादक पदार्थ जब्त करने में सफलता मिली.
मध्यप्रदेश पुलिस ने गुरुवार को नशे के खिलाफ एक बड़ा ऑपेरशन चलाया. सीएम मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस ने पूरे प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ शुरू कर दी है. जिसके पहले ही दिन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली.
मध्यप्रदेश पुलिस ने गुरुवार रात को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि 'मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें 14 नवम्बर को सुबह 8 बजे से अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की गयी. पुलिस ने पहले ही दिन प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सुबह 8 बजे से शाम तक कार्रवाई कर आठ घंटो में ही 10 करोड़ रूपए से अधिक की कीमत का 700 किलो से ज्यादा अवैध मादक पदार्थ जब्त किए हैं.
भोपाल, खरगौन, सिवनी, छिंदवाड़ा और नीमच में हुई बड़ी कार्रवाही प्रदेशव्यापी अभियान के पहले दिन पुलिस को 43 स्थानों पर अवैध मादक पदार्थ जब्त करने में सफलता मिली. भोपाल में क्राइम ब्रांच ने 8.4 किलोग्राम चरस, खरगौन जिले के चैनपुर में 478 किलोग्राम गांजा, सिवनी जिले के धनौरा में 80 किलोग्राम गांजा, छिंदवाड़ा जिले के कोतवाली थाना में 42.100 किलोग्राम गांजा तथा नीमच के रतनगढ़ थाना में 60 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त हुआ है.
इसके साथ ही 18 आरोपियों के अलावा 6 कार और एक ट्रक भी पुलिस ने जब्त किए हैं. इस प्रकार प्रदेश में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाही कर 37.58 ग्राम स्मैक, 649 ग्राम ब्राउन शुगर, 60 किलो डोडा चूरा, 61 ग्राम एमडी सहित 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही अवैध मादक पदार्थों के परिवहन में इस्तेमाल हो रहे 11 वाहनों को भी जब्त किया है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







