
नवेलनी की हत्या का आदेश पुतिन ने दिया था? अमेरिकी इंटेलिजेंस ने कही ये बात
AajTak
इस साल फरवरी में नवेलनी की मौत हो गई थी. तब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नवेलनी की मौत के लिए पुतिन को जिम्मेदार ठहराया था. हालांकि, उन्होंने पुतिन पर सीधे तौर पर हत्या का आदेश देने का आरोप नहीं लगाया था.
रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की हत्या के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था. हालांकि, अब अमेरिकी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि पुतिन ने नवेलनी की हत्या का आदेश नहीं दिया था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने सीधे तौर पर नवेलनी की हत्या का आदेश नहीं दिया था. हालांकि, उन्हें पता था कि नवेलनी की मौत कब होने वाली है. लेकिन जिस दिन नवेलनी की मौत हुई, उस दिन पुतिन ने इसका आदेश नहीं दिया था. हालांकि, खुफिया एजेंसी के अधिकारियों का ये भी कहना है कि इसके लिए पुतिन को क्लीन चिट नहीं दी गई है.
इस साल फरवरी में नवेलनी की मौत हो गई थी. तब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नवेलनी की मौत के लिए पुतिन को जिम्मेदार ठहराया था. हालांकि, उन्होंने पुतिन पर सीधे तौर पर हत्या का आदेश देने का आरोप नहीं लगाया था.
47 साल के एलेक्सी नवेलनी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर विरोधी थे. कट्टरपंथ को बढ़ावा देने के मामले में उन्हें 19 साल की सजा सुनाई गई थी और वो आर्कटिक जेल में बंद थे. इस साल 16 फरवरी को उनकी मौत हो गई थी.
जर्मनी से रूस लौटने के बाद जनवरी 2021 से ही वो जेल में बंद थे. नवेलनी ने क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति कार्यालय) पर जहर देने का आरोप भी लगाया था.
उनकी मौत के बाद अमेरिका समेत कई देशों ने पुतिन को जिम्मेदार ठहराया था. हालांकि, रूसी अधिकारियों ने नवेलनी को जहर देने और उनकी मौत में शामिल होने के आरोपों को खारिज कर दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










