
नवी मुंबई में खौफनाक वारदात... पड़ोसी ने कर दी 3 साल की बच्ची की हत्या, फिर कॉल कर मांगी फिरौती!
AajTak
ठाणे के तलोजा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 3 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी की पत्नी और मृत बच्ची की मां के बीच खिलौनों को लेकर झगड़ा हो गया था. हत्या के बाद आरोपी ने बच्ची के पिता से फिरौती मांगने की भी कोशिश की.
नवी मुंबई के तलोजा इलाके में 3 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं के बीच खिलौनों को लेकर विवाद हो गया था, इसी को लेकर बच्ची की हत्या कर दी गई.
एजेंसी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद अंसारी की पत्नी और मृत बच्ची की मां के बीच खिलौनों को लेकर झगड़ा हो गया था. यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने 3 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी.
डीसीपी (जोन II) प्रशांत मोहिते पाटिल ने बताया कि आरोपी युवक मोहम्मद अंसारी नशे की तरह मोबाइल गेम्स खेलने का आदी था. उसने इन खेलों में 40,000 रुपये तक गवां दिए थे. मानसिक रूप से तनाव में चल रहे अंसारी ने गुस्से और बदले की भावना से इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में खौफनाक कत्ल: पत्नी की हत्या कर सूटकेस में छिपाया शव, फिर ससुरालवालों को खुद बताई मर्डर की सच्चाई!
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद अंसारी ने बच्ची के शव को एक बैग में छिपा दिया और उसे पीड़ित परिवार के घर के टॉयलेट सीट पर रख दिया. इसके बाद उसने मासूम बच्ची के पिता अमरीश शर्मा को फोन कर फिरौती की मांग करते हुए यह जताने की कोशिश की कि बच्ची का अपहरण कर लिया गया है.
इसके बाद अमरीश शर्मा ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी. जांच के दौरान जब पुलिस ने मामले की गहराई से पड़ताल की, तो शक की सुई मोहम्मद अंसारी की तरफ घूमी. पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. तलोजा पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अपराध में कोई और शामिल था या फिर आरोपी ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










