
नवी मुंबई: जेटी से पानी में गिरी बाइक, लापता हुआ युवक, तलाश जारी
AajTak
नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. दो युवक बाइक से ध्रुवतारा जेटी मार्ग पर जा रहे थे, तभी वाहन अचानक नियंत्रण खोकर पानी में जा गिरा. राहगीरों और राहतकर्मियों ने एक युवक को बचा लिया, लेकिन दूसरा तेज धारा में बह गया. स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों की मदद से लापता युवक की तलाश जारी है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शनिवार सुबह एक हादसे ने लोगों को दहला दिया. बेलापुर के ध्रुवतारा जेटी पर बाइक सवार दो युवक अचानक पानी में गिर गए. दोनों युवक बीस साल की उम्र के आसपास बताए जा रहे हैं.
न्यूज एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है जब दोनों युवक ध्रुवतारा जेटी (पानी के अंदर बनी हुई पक्की संरचना (पुलनुमा प्लेटफ़ॉर्म/रास्ता) के पास बाइक से गुजर रहे थे.
बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों पानी में जा गिरे. आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनते ही बचाव कार्य शुरू किया. राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दूसरा युवक तेज धारा में बह गया.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश जारी है. हालांकि अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा कि पानी की तेज धाराएं खोज अभियान को मुश्किल बना रही हैं.
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में लोग जेटी पर जमा हो गए. बचाए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके. शुरुआती जांच के बाद बताया जा रहा है कि बाइक के अनियंत्रित हो जाने की वजह से ये हादसा हुआ.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








