
नवी मुंबई के नामी बिल्डर ने गोली मारकर की खुदकुशी, नार्कोटिक्स विभाग के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप
AajTak
नवी मुंबई के चर्चित बिल्डर गुरु चिंचकर ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट नार्कोटिक्स अधिकारियों की प्रताड़ना की ओर इशारा करता है. उन्होंने लिखा कि बेटे नवीन की गलतियों की सजा उन्हें और उनके परिवार को दी जा रही थी, जिससे तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाया.
नवी मुंबई के प्रसिद्ध बिल्डर गुरु चिंचकर ने शुक्रवार सुबह अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना सुबह साढ़े 6 बजे बेलापुर के गावठाण इलाके में स्थित उनके निवास पर हुई. मामले की शिकायत उनके भतीजे ने नेरुल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से एक नौ एमएम पिस्टल और एक सुसाइड नोट बरामद किया है.
बिल्डर ने गोली मारकर की खुदकुशी
सुसाइड नोट में गुरु चिंचकर ने नार्कोटिक्स विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है कि उनका बड़ा बेटा नवीन ड्रग तस्करी के मामले में आरोपी है और वर्षों से परिवार से दूर विदेश में रह रहा है.
गुरु चिंचकर ने कहा कि बेटे के कृत्यों से उनका कोई संबंध नहीं था, बावजूद इसके पुलिस उन्हें, उनकी पत्नी और छोटे बेटे को लगातार परेशान कर रही थी. उन्होंने कई बार अधिकारियों से विनती की थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई.
नार्कोटिक्स विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










